फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल स्टेट व्यापारी के घर 20 लाख की लूट, देर से पहुंचे एसएसपी बोले, SORRY

Tue, 09 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
गोमतीनगर के पॉश इलाके विवेकखंड-1 में छह से सात डकैतों ने रविवार रात करीब ढाई बजे रीयल एस्टेट कारोबारी चमनलाल दिवाकर के घर जमकर तांडव मचाया। डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। दिवाकर और उनकी पत्नी सुनीता से मारपीट की। दिवाकर के हाथ-पैर बांध 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट लिए।
विज्ञापन

2 of 9
जाते समय डकैतों ने सुनीता के भी हाथ-पैर बांध कमरे में बंद कर दिया। कारोबारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की एफआईआर दर्ज कराई है। डकैती का खुलासा करने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
दहशत के एक घंटे : तमंचा तानकर धमकाया, हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप
मूलरूप से कानपुर निवासी चमनलाल यहां पत्नी सुनीता, बेटी कोमल, प्रिया, काजल और बेटे पीयूष के साथ रहते हैं। दिवाकर ने बताया कि रात ढाई बजे करीब सात नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते से उनके कमरे में दाखिल हुए। शोर मचाने की कोशिश की तो तमंचा तान दिया। पर्दे और चादर काटकर हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया। फिर पत्नी और दूसरे कमरों में सो रहे सभी बच्चों के भी हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया।

4 of 9
छह घंटे देरी से पहुंचे एसएसपी, पीड़ित से बोले-सॉरी
कारोबी ने रात 3.38 बजे पुलिस कंट्रोलरूम को वारदात की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद एसएसपी दीपक कुमार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे यानी छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हालांकि इसको लेकर उन्होंने कारोबारी चमनलाल को सॉरी बोला। (पुलिसकर्मियों को जानकारी देती सुनीता।)
विज्ञापन

5 of 9
बीमार पत्नी ने रहम की गुहार की तो बदमाशों ने जड़े थप्पड़
चमनलाल के मुताबिक सुनीता को डायबिटीज है और उनकी तबीयत काफी खराब चल रही है। बदमाशों ने कमरे में घुसते ही मुझसे मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने सुनीता को धमकाया तो उन्होंने बीमार होने की बात कहकर रहम की गुहार की। पर, बदमाशों ने सुनीता को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए। धमकाते हुए सुनीता से अलमारी की चाबियां ले लीं।
विज्ञापन

6 of 9
जाते-जाते पत्नी का भी हाथ-पैर बांधा
करीब साढ़े तीन बजे कैश व सोने-चांदी के जेवर समेटने के बाद बदमाशों ने सुनीता को भी बांध दिया और मेन गेट से भाग निकले। डकैतों के जाने पर पीयूष ने किसी तरह खुद को बंधन से छुड़ाया और फिर सबको आजाद किया। चमनलाल ने 3.38 बजे पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

7 of 9
बेटियों से कहा- डरो नहीं, हमारे घर भी बहने हैं
बदमाश जब चमनलाल की बड़ी बेटी कोमल व काजल के कमरे में घुसे तो वे बुरी तरह से सहम गईं। बदमाशों ने कहा कि घबराएं नहीं, हमारे घर पर भी बहने हैं। शांत रहो और हमें अपना काम करने दो। 20 मिनट तक बदमाश कोमल व काजल के कमरे में अलमारियों की तलाशी लेते रहे।

8 of 9
दीवार फांदकर छत के जरिए पहुंचे, सिर्फ मेन गेट ही बंद था
बदमाश मकान के मेन गेट की दीवार से भीतर कूदे थे। दीवार पर उनके पैरों के निशान मिले हैं। इसके बाद बदमाश छत के जरिए चमनलाल के कमरे में पहुंचे। चमनलाल ने बताया कि बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं। कोमल नवयुग डिग्री कॉलेज से बीकॉम कर रही है। प्रिया एलयू में एलएलबी की छात्रा है जबकि काजल निजी कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रही है। पीयूष डीपीएस स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बच्चे टहल कर पढ़ते हैं इसलिए मकान की छत व कमरों के दरवाजे अक्सर खुले ही रहते हैं। रविवार रात भी मेन गेट के अलावा मकान के सभी दरवाजे खुले हुए थे।
विज्ञापन

9 of 9
चमनलाल का कहना है कि बदमाश ढाई से तीन लाख रुपये नकद और 17 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी व हीरे के जेवर सहित मोबाइल भी ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें