फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने से बंदूक सटाई, दबा दिया ट्रिगर: रिकवरी एजेंट ने दोस्त को कॉल कर कहा- खुद को गोली मार रहा हूं, और फिर...

Sat, 21 Jan 2023 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के त्रिवेणी तृतीय इलाके में देर रात निजी बैंक के रिकवरी एजेंट अजय कुमार सिंह (24) ने पिता की लाइसेंसी बंदूक (डबल बैरल) से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बैंक अफसरों व कर्मचारियों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। मूलरूप से उन्नाव के मौरांवा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह त्रिवेणीनगर तृतीय में रहते हैं। बेटा अजय कुमार कोटक महिंद्रा बैंक की सप्रू मार्ग शाखा में रिकवरी एजेंट था। जितेंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अजय कमरे में चला गया था।
विज्ञापन

2 of 7
नीले कोट में अजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ अजय पड़ा था। आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
Lucknow Suicide - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र का आरोप है कि बैंक अफसर व कर्मचारी अजय को प्रताड़ित करते थे। इससे त्रस्त होकर बेटे ने खुदकुशी की। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपों के आधार पर बैंक कर्मियों पर आत्महत्या दुष्प्रेरण की धारा में केस दर्ज किया गया है। मृतक का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

4 of 7
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
सीने से सटाई बंदूक, पैर के अंगूठे से दबाया ट्रिगर
जितेंद्र ने बताया कि वह दीवान में लाइसेंसी बंदूक रखते थे। पता नहीं चला कि अजय कब बंदूक निकालकर ले गया। अजय खड़े होकर झुका और बंदूक को सीने के दाएं तरफ सटा लिया और पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबा गोली दाग ली।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
फोरेंसिक टीम ने बंदूक से फिंगर प्रिंट लिए हैं। अब मृतक के फिंगर प्रिंट से मिलान कराया जाएगा। लाइसेंसी बंदूक को भी फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
दोस्त को कॉल कर बोला... खुद को गोली मारने जा रहा हूं...
बैंक कर्मी अजय कुमार सिंह ने खुदकुशी से ठीक पहले रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक दोस्त को फोन किया था। बोला कि वह खुद को गोली मारने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये सुनकर उसका दोस्त सन्न रह गया। फिर उसने अजय की मां को इसकी जानकारी दी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक अजय ने खुद को गोली मार ली। मृतक के बहनोई सुजीत ने ये जानकारी दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें