फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Building Collapse: सामने आई इमारत ढहने की वजह, बिल्डिंग की महिला ने शाहिद मंजूर को बताया जिम्मेदार

Wed, 25 Jan 2023 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
इमारत में रहने वाली आलोका अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
कृष्णानगर की रहने वाली रंजना अवस्थी की बेटी आलोका अवस्थी वजीर हसन रोड स्थित इस इमारत के फ्लैट नंबर 301 में रहती थीं। पहली मंजिल में एक फ्लैट 101 खाली था। 202 में शबाना रहती थीं। तीन मंजिल ही वैध था। उसके ऊपर एक फ्लोर और एक पेंट हाऊस अवैध बना था। 
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद मंजूर ने पेंट हाऊस बनवाया था - फोटो : अमर उजाला
मेरठ निवासी शाहिद मंजूर ने पेंट हाऊस बनवाया था। शाहिद मंजूर बेसमेंट मे पाइप डलवाने का काम करवा रहे थे। आलोका ने इसको लेकर विरोध भी किया था। एक दिन पूर्व भी बवाल हुआ था। तीन दिन से काम चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
Lucknow Building Collaps - फोटो : अमर उजाला
इमारत में पानी की समस्या हो रही थी। शाहिद ने टॉप फ्लोर पर पेंट हाऊस सपा प्रवक्ता हैदर अब्बास को बेचा था। अब सामने आ रहा है कि बेसमेंट की पार्किंग में हो रही खुदाई कार्य के चलते हादसा हुआ है।

4 of 6
आलोका और उनकी मां रंजना - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आलोका और रंजना ने पड़ोस ने अपनी मित्र अभिलाषा के घर में शरण ली है। उन्होंने बताया कि हमारी आंखों के सामने सब एक मिनट में तबाह हो गया। हमें घर से फौरन जान बचाकर भागना पड़ा। हम घर से एक रुपये तक अपने पास नहीं रख सके। 
विज्ञापन

5 of 6
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ के सभी अस्पतालों को अलर्ट करने के साथ ही ब्लड की व्यवस्था, नाइट शिफ्ट के डॉक्टरों को तत्काल ड्यूटी पर  पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट मे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। रही बात बिल्डिंग के निर्माण की गुणवत्ता की तो उसे बाद मे देखेंगे। दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lucknow Building Collaps - फोटो : अमर उजाला
कल थी अब्बास हैदर के माता-पिता की 50वीं सालगिरह
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर के पिता अमीर हैदर व बेटा मुस्तफा को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पत्नी उजमा और मां बेगम अमीर हैदर अभी भी मलबे में दबे हैं। कल सोमवार को अब्बास हैदर के माता-पिता की 50वीं सालगिरह थी। घर मे पार्टी का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें