फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सीसीटीवी, न गार्ड, 20 लाख की लूट का मामला, तस्वीरें

Fri, 15 Jul 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
राजधानी लखनऊ के कैंट में गुरुद्वारा चौराहा स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक की चपरासी को धक्का मारकर गिराया और 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले उड़े।
विज्ञापन

2 of 10
बैंक गेट पर दिनदहाड़े 20 लाख की लूट की सूचना पर आईजी, डीआईजी व एसएसपी ने मौके पर जाकर तहकीकात की। चपरासी के बेटे समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 10
तहकीकात में जुटे पुलिस अफसरों ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कवलजीत शोरी से सीसीटीवी कैमरों के बारे में पूछा। पता चला कि बैंक में न तो सिक्योरिटी गार्ड हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बैंक से सटी इमारत में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब था।

4 of 10
ऐसे में पुलिसकर्मियों के सामने भी जांच में मुश्किलें आ रही हैं, साथ ही बैंक की लापरवाही भी कि यहां न तो गार्ड रखा गया न ही सीसीटीवी कैमरा लगवाने की किसी ने सुधि ली।
विज्ञापन

5 of 10
पूछताछ में पता चला कि ऊषा कार के गेट लॉक कर रही थीं। इस बीच तेजरफ्तार से आई बाइक की पिछली सीट से उतरे बदमाश ने निर्मला को धक्का मारकर गिराने के साथ नोटों से भरा बैग लूट लिया। लड़खड़ा कर गिरी निर्मला की चीख सुनकर ऊषा शोर मचाते हुए दौड़ी। तब तक लुटेरे हुसैनगंज ओवरब्रिज की तरफ फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

6 of 10
दोनों महिलाओं की चीखपुकार सुनकर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा व अन्य कर्मचारी आ गए। माजरा समझने के साथ उन्होंने पुलिस को फोन किया। डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर, एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी उत्तरी विजय ढुल व कैंट थाने की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके में नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। (पूछताछ करती पुलिस।)
विज्ञापन

7 of 10
बाहर मौजूद चाय विक्रेता महिला से भी पूछताछ की गई।

8 of 10
क्राइम ब्रांच की टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश देकर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर ऑपरेशन ऊषा चौधरी के साथ कोटक महिंद्रा बैंक भेजा गया। बैंक के साथ अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों द्वारा कार का पीछा किए जाने की पुष्टि हुई। एक बदमाश ने लाल पैंट पहन रखी थी।

9 of 10
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के कक्ष में आईजी जोन व डीआईजी रेंज के साथ मंत्रणा के बाद एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस से लुटेरों का सुराग लगाने के निर्देश दिए। टीम ने ऊषा चौधरी के साथ कोटक महिंद्रा बैंक जाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

10 of 10
टीम ने ऊषा चौधरी व निर्मला के आसपास मौजूद रहे लोगों को चिह्नित करने के इरादे से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बैंककर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें