फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Shoot in Lucknow: 'गदर' ही नहीं इन बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है लखनऊ में, सीन देखकर समझ जाएंगे आप

Tue, 11 Jul 2023 06:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी लखनऊ में बेस्ड है और जिनकी शूटिंग भी इसी शहर में हुई है। 
विज्ञापन
1 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2' फिल्म रिलीज होने को तैयार है। 'गदर 2' से पहले फिल्म के निर्देशक ने 'गदर' को फिर से रिलीज किया था। गदर रिलीज होने के साथ ही लखनऊ के वह शूटिंग लोकेशन में जेहन में ताजा हो गए जहां फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से शूट हुए थे। हम आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं कि गदर के अलावा और कौन-कौन सी फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में हुई है। 
विज्ञापन

2 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर' फिल्म का वह हिस्सा जिसे फिल्म में पाकिस्तान का दिखाया गया है उसके ज्यादातर सीन लखनऊ में शूट हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2' फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मप्र और हिमाचल में शूट हुआ है। कुछ दृश्य यूपी में भी शूट हुए हैं। 
 
4 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
'गुलाबो-सिताबो' फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई। पुराने लखनऊ खासकार इमामबाड़ा और चौक के इलाके में फिल्म शूट की गई। शूट के अलावा लखनऊ के लोगों द्वारा बोलने वाला लहजा भी फिल्म में दिखा। 
विज्ञापन

5 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
'बरेली की बर्फी' फिल्म की शूटिंग लखनऊ के कैंट और रेलवे स्टेशन पर हुई है। एक साड़ी की दुकान में भी उसका शूट हुआ है। हालांकि फिल्म का बैकग्राउंड बरेली है। लेकिन वह हिस्से शूट लखनऊ में हुए हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग का बहुत सारा हिस्सा लखनऊ में शूट हुआ है। तेलीबाग के पास उस समय बन रहे एक मॉल के अलावा हजरतगंज में भी फिल्म शूट हुई है। 
विज्ञापन

7 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
दावत-ए-इश्क की शूटिंग गोमती नगर और पुराने लखनऊ में हुई है। अमीनाबाद और चौक की कुछ खाने की दुकानें भी शूटिंग का हिस्सा रही हैं। 

8 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
इश्कजादे फिल्म का बहुत हिस्सा लखनऊ में शूट हुआ है। गानों के अलावा ट्रेन और फाइट के सीन यहीं पर शूट हुए हैं। 

9 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग हजरतगंज और हाईकोर्ट के आसपास हुई है। फिल्म के गाने लखनऊ के कुछ पार्कों में शूट हुए हैं। 

10 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म यंगिस्तान की शूटिंग अंबेडकर पार्क और बड़ा इमामबाड़ा के क्षेत्र में हुई है। फिल्म का बैकग्राउंड लखनऊ का नहीं है। यह शूटिंग एक गाने की है। जिसमें लखनऊ सहित कुछ अन्य लोकेशन भी हैं। 
 
11 of 12
लखनऊ में फिल्मों की शूटिँग - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में जरूर आना फिल्म की शूटिंग गोमती रिवर फ्रंट और ताज होटल के सामने हुई है। फिल्म में कहानी भी लखनऊ की है। जिसमें कई बार लखनऊ की सड़कें दिखती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें