महज 15 साल की उम्र में एमएससी कर पीएचडी में दाखिला लाने वाली वंडर गर्ल सुषमा वर्मा की छोटी बहन उससे भी आगे निकल गई है। अनन्या ने महज चार साल सात महीने की उम्र में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया है।
विज्ञापन
2 of 11
जबकि सुषमा ने साढ़े पांच साल की उम्र में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया था और सात साल की उम्र में हाईस्कूल पास किया था। अनन्या ने दाखिला तो लिया है पर वह परीक्षा तभी दे पाएगी जब माध्यमिक शिक्षा परिषद इस पर अपनी मुहर लगाए।
विज्ञापन
3 of 11
सुपर वंडर गर्ल अनन्या के पिता तेज बहादुर वर्मा बीबीएयू में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले अनन्या को लेकर कहीं निकले थे तभी सेंट मीराज कॉलेज के एक परिचित शिक्षक से मुलाकात हुई।
4 of 11
उनके हाथ में कुछ किताबें थीं। अनन्या ने उसमें से एक किताब लेकर पढ़ना शुरू किया जिस पर शिक्षक अचंभित हो गए।
विज्ञापन
5 of 11
उन्होंने अनन्या के एडमिशन की सलाह दी। स्कूल में टेस्ट लेने के बाद उसे नौंवी कक्षा में एडमिशन दिया गया है। कॉलेज के प्रबंधक विनोद रात्रा ने बताया कि छात्रा के प्रवेश के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमति मांगी गई है। इसी स्कूल में सुषमा वर्मा ने भी नौंवीं में दाखिला लेकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
6 of 11
अनन्या, सुषमा, शैलेंद्र... कमाल का है ये पूरा परिवार
पहले शैलेंद्र वर्मा, फिर सुषमा और अब अनन्या... कमाल का है यह परिवार। छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा से चकाचौंध कर देने वाले तीनों बच्चे राजधानी की शान हैं।
विज्ञापन
7 of 11
अनन्या के सबसे बड़े भाई शैलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल की उम्र में नर्सरी में दाखिला लिया और नौ साल की उम्र में हाईस्कूल पास कर लिया था।
8 of 11
दूसरे नंबर की बहन सुषमा ने सात साल में हाईस्कूल, 10 साल में इंटरमीडिएट, 13 साल में बीएससी और 15 साल में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई पूरी की। इसी साल 22 जनवरी को बीबीएयू के छठे दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा को टॉप करने केलिए गोल्ड मेडल भी दिया। 5. अनन्या इन तीनों से आगे निकल गई है।
9 of 11
सुपर वंडर गर्ल अनन्या के पिता तेज बहादुर वर्मा बीबीएयू में सुपरवाइजर और मां छाया देवी गृहिणी हैं। दोनों ही अपने बच्चों की प्रतिभा और लगन से उत्साहित हैं।
10 of 11
सेंट मीराज कॉलेज के प्रबंधक विनोद रात्रा ने बताया कि दाखिले की अनुमति मिलने के बाद इस होनहार छात्रा को वो निशुल्क पढ़ाएंगे।
उम्र की मोहताज नहीं प्रतिभा
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार शारदा प्रताप शुक्ला का ने कहा कि उच्च शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग दोनों के ही प्रमुख सचिव एक हैं। मैं प्रतिभावान छात्रा अनन्या से मिला हूं। इस बारे में प्रमुख सचिव से वार्ता हुई है कि उसे विशेष अनुमति दिलाई जाए जिससे उसे नौवीं कक्षा में दाखिला मिल सके। प्रतिभा कभी उम्र की मोहताज नहीं होती। (सभी तस्वीरें- अर्जुन साहू)