फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर का निर्माण: अंदर की तस्वीरों में देखें, इस तरह आकार ले रहा है करोड़ों राम भक्तों का सपना

Fri, 13 Jan 2023 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
राम मंदिर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में तेजी से हो रहे राम मंदिर निर्माण की जानकारी शुक्रवार को मीडिया के जरिए दी गई। मीडिया की टीम को निर्माण साइट के अंदर ले जाया गया जहां उन्होंने करीब से निर्माण कार्य को देखा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर का निर्माण युद्घ स्तर पर किया जा रहा है जो कि तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अब करीब 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक साल बाद यानी 2024 की मकर संक्रांति को भगवान राम के बाल स्वरुप की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
चंपत राय ने कहा कि अक्तूबर 2023 तक मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 2024 मकर संक्रांति तक भगवान रामलला की मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक जो तैयारी है उसके मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा का काम 1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच करने की योजना है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
चंपत राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रथम तल का निर्माण कार्य अक्तूबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद भगवान श्रीराम के बाल स्वरुप की प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा है।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अपने तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार होगा। मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ चल रहा है। लगभग 60 फीसदी कार्य अब तक पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
हालांकि जनवरी 2024 में मंदिर के गर्भगृह का कार्य पूरा कर भगवान को स्थापित कर दिया जाएगा। रामलला की मूर्ति 5 वर्ष से 7 वर्ष के बीच के बालक स्वरूप में होगी।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की ओर से आप जब अयोध्या में आएंगे तो जिले की सीमा पर रामद्वार से आपको प्रवेश मिलेगा। इसी तरह अयोध्या आने वाले हर हाईवे पर आउटर में छह गेट बनाए जा रहे हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं। साथ ही इन गेटों के लिए जमीन के बैनामे भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार अयोध्या को भव्यता प्रदान करने के लिए जो प्रयास कर रही है। यह गेट भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। सभी गेटों के नाम रामायणकालीन चर्चित पात्रों के नाम पर रखे गए हैं। ताकि शहर में प्रवेश के समय ही यहां के धार्मिक वैभव का अहसास होने लगे। 

8 of 9
- फोटो : amar ujala
एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि गेट के पास पार्किंग से लेकर जनसुविधाओं का इंतजाम भविष्य को देखते हुए कराया जाएगा। यह काम विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग मिलकर कर रहा है। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
यह होंगे गेटों के नाम
- श्रीरामद्वार - लखनऊ हाईवे
- हनुमानद्वार - गोरखपुर हाईवे
- भरतद्वार - प्रयागराज हाईवे
- जटायु द्वार - अंबेडकर नगर हाईवे
- गरुण द्वार - रायबरेली हाईवे
- लक्ष्मण द्वार - गोंडा हाईवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें