अगर माहवारी रुक-रुक कर आ रही है। समय से पहले ही या बिना, किसी भी समय माहवारी हो रही है तो सतर्क हो जाएं। यह लक्षण एंडोमिट्रियल कैंसर (यूट्रस की सतह का कैंसर) के हो सकते हैं। एंडोमिट्रियल कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह समस्या आमतौर पर ऐसी महिलाओं को होती थी, जिनकी उम्र 40 से अधिक हो। लेकिन अब कम उम्र की महिलाओं में भी यह समस्या मिल रही है। इसका सबसे बड़ा लक्षण माहवारी में अनियमितता होना है।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ रेखा सचान, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, क्वीन मेरी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. रेखा सचान ने बताया कि अगर किसी को एक तय समय की साइकल पर माहवारी नहीं हो रही। किसी भी समय माहवारी होने लगती है तो यह इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये हैं लक्षण :
- माहवारी में अनियमितता होना।
- माहवारी के अलावा वैजाइनल ब्लीडिंग होना।
- पेशाब करते समय तकलीफ होना।
- शारीरिक संबंध बनाते समय असहनीय दर्द होना।
- पेड़ू में दर्द होना।
ऐसी महिलाओं को खतरा अधिक :
- मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को आशंका अधिक।
- उच्च रक्तचाप वाली महिलाएं।
- डायबिटीज से ग्रसित महिलाएं।
- अविवाहित महिलाएं।
- ऐसी महिलाएं जो कभी गर्भवती न हुई हों।
- ऐसी महिलाएं जिन्हें समय से पहले या अधिक देरी से माहवारी शुरू हुई हो।
- अगर किसी महिला की फैमिली हिस्ट्री में हो।