लखनऊ मेें पुलिस से गुंडे कितना खौफ खाते हैं, इस बात का पता इसी से चल जाता है कि रविवार देर रात डीजीपी आवास के पीछे ही गुंडों ने जमकर हंगामा किया। 12 से अधिक लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। वह खुद के बचाव के लिए आवाज लगाता रहा लेकिन गुंडों के झुंड ने उसे पूरी कॉलोनी में दौड़ाकर पीटा। कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। देर रात को जब इसका वीडियो को ट्विटर पर वायरल हुआ तो स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। लेकिन एसएसपी का प्रभारी देख रहे एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।