फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Flood: राप्ती ने तोड़ा बाढ़ का रिकॉर्ड, दो लाख लोग संकट में, राहत व बचाव कार्य शुरू, एनडीआरएफ बुलाई गई

Sat, 08 Oct 2022 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर जिले में राप्ती नदी ने 2017 की बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जिले के करीब 355 गांव और यहां की करीब सवा दो लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है।

बलरामपुर नगर के कुछ मोहल्लों में नाव चल रही है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। नेशनल हाईवे सहित कई मार्गों पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाढ़ में करीब 70 हजार हेक्टेअर धान व गन्ने की फसल पानी में डूब गई है। जिले के 405 विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर गया है।

प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुला ली है। शाम तक हालात और खराब हो सकते हैं। एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं। शाम तक एनडीआरएफ की टीम भी आ जाएगी।

यही, हाल श्रावस्ती जिले का है। जिले के करीब 900 स्कूल बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर जिले के कई मोहल्लों में नाव चल रही है। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोग सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि जलस्तर और बढ़ सकता है। जिले के 355 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती जिले में स्कूल बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें