फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli road accident: कार पर पलटा ट्रक, बिखर गए दो परिवार, थम नहीं रहे घर वालों के आंसू

Wed, 20 Jul 2022 12:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 6
जिला अस्पताल में भर्ती घायल आदित्य और साथ में उसके बाबा महेंद्र वालों से बातचीत करते एसपी आलोक प्रिय - फोटो : amar ujala
रायबरेली सड़क हादसा: मंगलवार की रात ऐसी मनहूस घड़ी आई, जिससे दो परिवारों के सपने बिखर गए। राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे सही सलामत बच गए। वही रचित अग्रवाल घायल तो है लेकिन उनकी जिंदगी भगवान ने बचा ली जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। इस खबर को घटनास्थल से देख कर जिला अस्पताल तक जिसने भी सुना वह रो पड़ा। बताया जाता है कि परिवार में किसी बच्चे का जन्मदिन था उसी की खुशी के लिए दोनों परिवार बाबा होटल में खाना खाने गए थे।

ट्रक पलटते ही राख से ढक गई कार
जिस बेकाबू ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ, उसमें राख लदी हुई थी। ट्रक के पलटते ही पूरी कार राख के ढेर में तब्दील हो गई। कुछ लोगों ने राख हटाकर कार का शीशा तोड़ा और रचित अग्रवाल व दो बच्चों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रचित कार चला रहे थे। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ट्रक के कार में पलटने और रात में दब जाने से मौत हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
रुचिका, राकेश, सोनम और बच्चे रइसा व रेयांश। - फोटो : amar ujala
इस तरह हुआ था हादसा
भदोखर थाना क्षेत्र में इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इससे कार पर सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। जबकि दो अन्य लोग दूसरे परिवार के हैं। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। तीन लोगों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों में से एक को प्राइवेट नर्सिंग होम, जबकि 2 को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत ठीक होने पर एक व्यक्ति को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के बेटे राकेश अग्रवाल (45) और उनकी बहू सोनम अग्रवाल (35) अपने दो बच्चों आदित्य (11) और तनसी (9) जबकि रचित अग्रवाल अपनी पत्नी रुचिका अग्रवाल (35) अपने बच्चों रेयांश (6) रइसा (9)  के साथ जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर रायबरेली प्रयागराज हाईवे पर बाबा ढाबा में खाना खाने गए थे। सभी खाना खाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। (अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी।)

4 of 6
ट्रक के नीचे कार दब गई थी। - फोटो : amar ujala
कृपालु इंस्टीट्यूट के पास लखनऊ की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक असंतुलित होकर कार के ऊपर पलट गया है। इससे कार पर सवार सभी आठ लोग कार के अंदर ही दब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कार सवार लोग चीखते रहे लेकिन मौके पर मौजूद लोग ट्रक को हटाने में कामयाब नहीं हो पाए। काफी देर बाद क्रेन की व्यवस्था कराई गई। क्रेन की मदद से कार के ऊपर पलटे ट्रक को हटाकर  घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने रेयांश पुत्र रचित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल, सोनम अग्रवाल पत्नी राकेश अग्रवाल, रइसा पुत्री रचित अग्रवाल और रुचिका अग्रवाल पत्नी रचित अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
गंभीर रूप से घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रचित अग्रवाल का पुलिस लाइन स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घायल तनसी को घर भेज दिया गया है। महेंद्र अग्रवाल और रचित अग्रवाल शहर के बड़े व्यापारी हैं। राकेश अग्रवाल और सोनम अग्रवाल मिल एरिया थाना क्षेत्र की जवाहर विहार कालोनी में रहते थे। रुचिका और रचित कचेहरी रोड स्थित एनसीसी कपाउंड में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें