फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल रही है 10 कत्लों की गुत्थी, रिपोर्ट में सामने आया सच

Fri, 06 Jan 2017 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
यूपी के अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने के कस्बा महोना में हुई हृदय विदारक वारदात में मृत मिलीं सात लड़कियों व तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या एक ही बांके से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस के इस अंदेशे की पुष्टि कर दी है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग को जमालुद्दीन की मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी के अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाने के कस्बा महोना में हुई हृदय विदारक वारदात में मृत मिलीं सात लड़कियों व तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या एक ही बांके से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुलिस के इस अंदेशे की पुष्टि कर दी है। पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग को जमालुद्दीन की मौत का कारण बताया गया है। (आज 11 शवों को पोस्ट मार्टम के बाद दफना दिया गया)
विज्ञापन

3 of 5
ग्रामीणों को जांच का भरोसा दिलाकर पुलिस बमुश्किल मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सकी थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुलिस की थ्यौरी काफी हद तक सही दिशा में जाती दिख रही है।

4 of 5
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहां 10 लोगों की मौत का कारण गला कटने से हुआ अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है वहीं हैंगिंग को जमालुद्दीन की मौत का कारण बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक बात यह भी साफ हुई है कि सभी 10 लोगों की हत्या में एक ही बांके का प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर से बरामद हुआ बांका
एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिस बांके से 10 लोगों की गला काटकर हत्या की गई वह जमालुद्दीन के घर से बरामद हुआ है। एएसपी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जमालुद्दीन के घर से बांका व रक्तरंजित कपड़े व कई अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें