लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र के विनय नगर निवासी भुअर सिंह (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क था।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
उसका शव बाथरूम में मिला। सोमवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : डेंमो
इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मूलरूप से आगरा के सनखेड़ा निवासी चंदन सिंह का बेटा भुअर सिंह छह महीने पहले पंजाब नेशनल बैंक की कृष्णानगर शाखा में बतौर क्लर्क जॉइन किया था और विनय नगर में किराए पर मकान लिया था।
4 of 7
- फोटो : डेमो
साथ ही पारा के मोहान रोड स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहा था। चंदन ने सोमवार सुबह कई बार बेटे को कॉल की। फोन नहीं उठा तो मकान मालिक व कुछ परिचितों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मकान मालिक व कुछ दोस्त भुअर के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भुअर बाथरूम में औंधे मुंह गिरा था।
विज्ञापन
6 of 7
doctor shimla
पुलिस उसे लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि भुअर के सिर पर चोट लगी थी।