फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं के छात्र का खौफनाक कदम: शिक्षिका से मांगी माफी, लिखा- मैडम! मैंने जो किया वो बहुत गलत था...

Thu, 17 Nov 2022 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ में ट्रेन के सामने कूदा छात्र - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 9 के छात्र ने पैरंट्स टीचर मीटिंग से बचने के लिए सनसनीखेज कदम उठाया। छात्र ने एक नोट लिखकर खुदकुशी की कोशिश की। दरअसल, लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में बुधवार दोपहर सीएमएस का नौंवी का छात्र रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालत में घायल मिला। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से नोट मिला, जिसमें उसने एक गलती के लिए टीचर से माफी मांगी है। देर रात छात्र को क्रिटिकल हालत में मेदांता में शिफ्ट किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक सीएमएस गोमतीनगर विस्तार का छात्र आदित्य तिवारी छुट्टी के बाद ट्रैक के पास घायल मिला। लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसके बैग से मिले नोट में लिखा था ‘मैं आदित्य तिवारी कक्षा 9 का छात्र हूं। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मैंने जो किया था, वह बिल्कुल गलत था। मैम मैं वादा करता हूं कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।’ 


 
विज्ञापन

3 of 7
छात्र की मां - फोटो : अमर उजाला
छात्र के पिता उमेश कुमार तिवारी आर्मी से रिटायर्ड हैं और खरगापुर की वशिष्ठ विहार कॉलोनी में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक नोट की जांच होगी। परिजन की शिकायत पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

4 of 7
छात्र द्वारा लिखा नोट - फोटो : अमर उजाला
उधर, सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि घटना से पूरा सीएमएस परिवार सकते में हैं और आदित्य के ठीक होने की मनोकामना करता है। छात्र से मिला नोट स्कूल की साधारण प्रक्रिया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
घर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जब कोई छात्र गलती करता है तो शिक्षिका माफीनामा लिखवाती है। उसने शिक्षिका का नंबर पिता के मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था। शिक्षिका ने उससे कहा, तुम्हारे पिता से बात नहीं हो पा रही है, उनसे कहना होम विजिट पर आना है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
छात्र का बैग - फोटो : अमर उजाला
तुम्हारा आईकार्ड भी नहीं बना है। उनसे दो फोटो भी लेनी है। उधर, प्रिंसिपल संगीता बैनर्जी बहन के बीमार होने के चलते कानपुर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर वह तुरंत लखनऊ पहुंचीं  और मामले की जांच में जुट गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें