श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें जारी की हैं। इनमें मदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य दिखाया गया है, जो कि इसकी भव्यता को दिखा रहा है।
मंदिर का भूतल पूरी तरह बनकर जल्द ही तैयार हो जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अगले साल जनवरी में होनी है।
इसके मद्देनजर रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण भी तीन मूर्तिकार तेजी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर के प्रथम तल के खंभों के साथ मंदिर के गुंबदों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में राजस्थान और कर्नाटक के पत्थर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मंदिर निर्माण में डिजाइन के लिए पिंक सैंड स्टोन लगाए गए हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति के कुछ छायाचित्र.... जय श्री राम।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
गर्भ गृह में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच किसी एक दिन की जाएगी। इसी साल, अक्तूबर तक मंदिर के ग्राउंड फ्लोर के काम पूरे कर लिए जाएंगे, फिर सिर्फ फिनिशिंग टच बचेगा। वह दिसंबर तक पूरा जाएगा।
ग्राउंड फ्लोर पर प्रभु श्रीराम पूरे परिवार के साथ विराजेंगे। अभी तक की योजना में सेकेंड फ्लोर पर किसी भी प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जाएगा। वह केवल मंदिर को ऊचाई देने के लिए बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण में 21 लाख घन फीट ग्रेनाइट, सैंड स्टोन और मार्बल का इस्तेमाल हो रहा है।