बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक गांव में बर्थ-डे के दौरान गुब्बारा फोड़ने को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया। इसी बीच एक ने डंडे से दूसरे बच्चे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से लगी चोट से 12 वर्षीय अजय बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
गांव में ही एक डॉक्टर से इलाज कराया गया। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ते ही सीएचसी सूरतगंज व फतेहपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन
3 of 5
बर्थ डे पार्टी के दौरान विवाद
- फोटो : amar ujala
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा मजरे नारेपार निवासी रामकरन के चार वर्षीय पुत्र संतोष का रविवार को बर्थडे था, इसी दिन इनके घर भागवत कथा का समापन हुआ था। विश्वनाथ के मुताबिक उनका बेटा अजय कुमार (11) बर्थडे में रामकरन के घर गया था। शाम को बर्थ-डे में गुब्बारा फोड़ने को लेकर गांव के ही रामतीर्थ के बेटे सूरज (15) के बीच विवाद हो गया। हालांकि लोगों के समझाने पर दोनों शांत हो गए।
4 of 5
अजय (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
इसके बाद शाम करीब 8 बजे अजय घर वापस जा रहा था। इसी बीच पीछे से सूरज ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। चोटिल अजय मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसे गांव के ही शिवम व प्रमोद ने घर पहुंचाया।
पिता ने बताया कि सोमवार सुबह हालत में सुधार न होने पर फतेहपुर स्थित एक निजी डाक्टर के यहां ले गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज सूरतगंज पतिराम यादव ने पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंदर सिंह ने बताया इस मामले में सूरज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।