फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuzvendra Chahal House: युजवेंद्र चहल का घर है इतना आलीशान, देखकर भूल जाएंगे विराट और रोहित शर्मा का आशियाना

Wed, 08 Jan 2025 05:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का गुड़गांव में काफी आलीशान बंगला है। अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड करने वाले चहल का इंटीरियर महलों जैसा है।
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : Instagram/yuzi_chahal23
Yuzvendra Chahal luxurious House : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। युजवेंद्र चहल और पत्नी धनश्री के तलाक की खबरों के बीच लोग ये जानना चाहते हैं कि क्रिकेटर अपने परिवार के साथ कहां रहते हैं। युजवेंद्र चहल अक्सर अपने माता-पिता और पत्नी धनश्री के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते, आराम करते नजर आ जाते हैं। तस्वीरों से उनके शानदार बंगले के अंदर का नजारा देखने को मिलता है, जिससे पता चलता है कि युजवेंद्र का घर किसी दिग्गज सेलेब्स से कम नहीं है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का गुड़गांव में काफी आलीशान बंगला है। अपनी गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड करने वाले चहल का इंटीरियर महलों जैसा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : Instagram/yuzi_chahal23
घर का शानदार एंट्रेंस

घर के एंट्रेंस को इंडोर प्लांट्स से सजाया गया है। सफेद गमलों के बीच से घर का मुख्य द्वार है। बंगले का दरवाजा गोल्डन रंग का है। चारों ओर पौधे लगे हैं। गेट खुलते ही गणपति बप्पा की खूबसूरत मूर्ति दिखाई देती है। हर साल युजवेंद्र के घर पर गणपति पंडाल भी सजता है।
विज्ञापन

3 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : Instagram/yuzi_chahal23
स्पेशियस घर का आंगन

युजवेंद्र का घर काफी स्पेशियस और मिनिमम डेकोरेट है। घर के अंदर सीढ़ियों के पास हरे रंग के सोफे की कुर्सियां हैं जहां चहल और उनके पापा गेम खेलते हैं। सीढ़ियों पर कांच के शीशे लगे हैं। पीछे की दीवार पर घोड़े पर सवार एक आदमी की पेंटिंग भी है। सीढ़ियों के नीचे के स्पेस का इस्तेमाल करते हुए पौधे लगाए गए हैं जो घर की सुंदरता और हरियाली को बढ़ाते हैं।

4 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : Instagram/yuzi_chahal23
घर की शानदार सजावट

मल्टी स्टोरी बंगले की दीवारें ग्रे और हल्के बेज टोन की हैं। मार्बल टाइल्स के साथ ग्रे टोन दीवारों को लगभग संगमरमर जैसा प्रभाव देता है। घर की सजावट के लिए शानदार प्रिंट और पेंट के साथ ही खूबसूरत वॉल आर्ट का भी उपयोग किया गया है। वॉल आर्ट में ग्रे, नीले और सफेद  रंग की सुंदर बनावट और सुनहरे रंग दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : Instagram/yuzi_chahal23
ट्रॉफी रेक से लेकर बालकनी तक

चहल के घर में रूम में एक एरिया ऐसा भी है ,जहां उनके करियर में जीती गई ट्रॉफी और पुरस्कार सजाए गए हैं। राॅयल ब्लू कलर की दीवार और चॉकलेट कलर वुडन फ्लोर वाले इस कमरे में ट्रॉफी रखने के लिए वाइट ब्राउन कलर का फर्नीचर लगाया गया है।

युजवेंद्र चहल के घर में बड़ा सा यार्ड है, जो खास और पौधों से सजा है। यहां पेड़ों, मूर्तियों के साथ ही सजावट के सामान रखे हैं। घर की बालकनी भी काफी स्पेशियस है जहां मिरर रेलिंग लगी है और क्रीम रंग की टाइल्स सजी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें