फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Day 2024: तरक्की के 10 मूलमंत्र, उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं के आएंगे काम

Fri, 12 Jan 2024 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पढ़िए युवाओं को तरक्की का मार्ग दिखाने वाले सफलता के मूलमंत्रों के बारे में, जिसे अपनाकर जीवन में उन्नति पाना आसान हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 11
Quotes For Success - फोटो : Amar Ujala
10 Quotes For Success in Life: 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश का युवा जितना ऊर्जावान और सकारात्मक विचारधारा से जुड़ा होगा, उतना ही उसके देश का विकास संभव है। किसी भी युवा की सफलता एक समृद्ध समाज और राष्ट्र की नींव बन सकती है। युवा ताकतवर, ऊर्जावान और सोचने की क्षमता से भरा होता है। युवाओं की तरक्की के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हो सकते हैं जैसे, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और आत्मरक्षा, सामाजिक समरसता, तकनीकी ऊर्जा आदि।

हालांकि युवाओं का सही मार्गदर्शन होना भी जरूरी है। आज का युवा तनावग्रस्त, चिंता और अत्यधिक दबाव के कारण दिशाविहीन हो जाता है। युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए कई महापुरुषों ने अनमोल विचार दिए। स्वामी विवेकानंद समेत कई महापुरुष हुए, जिनका आचरण, संपूर्ण जीवन और कथन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया। अगली स्लाइड्स में पढ़िए युवाओं को तरक्की का मार्ग दिखाने वाले सफलता के मूलमंत्रों के बारे में, जिसे अपनाकर जीवन में उन्नति पाना आसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 11
Vinoba Bhave Quotes - फोटो : amar ujala
समय बड़ा ही कीमती है, इसे बेकार मत गवाओ, इसका सदुपयोग करो।

आचार्य विनोबा भावे
विज्ञापन

3 of 11
Mahatma Gandhi Quotes - फोटो : amar ujala
अनुभव एक महान शिक्षक है, इसलिए गलतियों से डरो नहीं, उनसे सीख लो।

महात्मा गांधी

4 of 11
Mother Teresa Quotes - फोटो : Amar Ujala
सभी कामों में अनुशासन की जरूरत होती है, ये हमारे लक्ष्य और परिणाम के बीच का पुल है।

मदर टेरेसा
विज्ञापन

5 of 11
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
जिनके अंदर 'सनक' नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।

सुभाष चंद्र बोस
विज्ञापन

6 of 11
एपीजे अब्दुल कलाम - फोटो : Amar Ujala
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

एपीजे अब्दुल कमाल
विज्ञापन

7 of 11
Albert Einstein Quotes - फोटो : amar ujala
जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

अल्बर्ट आइंस्टीन

8 of 11
osho motivational Quotes - फोटो : Amar Ujala
अगर आपको अक्सर लगता है कि सफलता आपके हाथ नहीं आ रही है तो शायद अब आपको अपनी कोशिशों में बदलाव लाने की जरूरत है।

ओशो

9 of 11
Indira Gandhi Death Anniversary - फोटो : Amar Ujala
साहस के बगैर आप कोई अच्छा काम नहीं कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी

10 of 11
गौतम बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है।

गौतम बुद्ध
विज्ञापन

11 of 11
swami vivekananda - फोटो : अमर उजाला
जब तक जीना तब तक सीखना, अनुभव ही जीवन का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है

स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें