फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी ने बताया कमर दर्द दूर करने का तरीका, वीडियो देख करें ये खास आसन

Wed, 15 Jan 2020 08:08 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पीठ दर्द एक सामान्य समस्या है जिससे कई लोग परेशान हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनके मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होते रहता है। पीठ दर्द जैसी समस्याओं के कारण लोग पूरी तरह से व्यायाम से दूरी बना लेते हैं। बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को भी पीठ दर्द की शिकायत थी। इसके बावजूद भी वो इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को नियमित व्यायाम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि योग ने कैसे उनके जीवन को बदल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर योगा की वीडियो शेयर करते हुए कहा कि  “मैं कई बार मांसपेशियों में ऐंठन और पीठ की अकड़न से पीड़ित थी। जब मैंने योग करना शुरू किया, तो बहुत सारे जटिल आसन करने के बारे में मुझे खुद पर संदेह था। पर आज मैं फ्लेक्स और स्ट्रेच करने में सक्षम हूं'' 
विज्ञापन

3 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने कैट कैमल पोज करते हुए एक वीडिया साझा किया है। इस पोज को कैट काउ पोज या मारजारीसाना-बिटिलासन आसन के रूप में भी जाना जाता है। इसके अभ्यास से रीढ़ लचीला होता है। 

देखें वीडियो:
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
कैट कैमल पोज के फायदे:

यह मुद्रा जठरांत्र संबंधी मार्ग को टोन करने में मदद करती है।

यह मुद्रा मन को शांत करता है और रीढ़ की हड्डी में तनाव को कम करता है।

इस मुद्रा के अभ्यास से मासिक धर्म की ऐंठन से राहत मिलता है।

यह मुद्रा गर्दन, कंधे और रीढ़ की लचीलेपन को बढ़ाता है।

कैट स्ट्रेच ऊपरी पीठ और गर्दन का तनाव जारी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें