फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: लिवर की कमजोरी दूर कर सकते हैं ये योगासन, इन समस्याओं से भी मिलेगा निजात

Sun, 09 Apr 2023 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
liver - फोटो : iStock
Yoga Tips: पिछले कुछ वर्षों में लिवर संबंधी कई तरह की समस्याओं का जोखिम तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह बिगड़ी लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी है, जो लिवर को कमजोर बनाती है या फैटी लिवर की समस्या को बढ़ाती है। लिवर शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए लिवर बहुत जरूरी है। हालांकि बुरी आदतों, खराब खानपान और बिगड़ी जीवनशैली के कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है। लिवर का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। कमजोर या फैटी लिवर की समस्याओं से बचाव के लिए आहार पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विशेषज्ञ दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की सलाह देते हैं। कुछ योगासनों का अभ्यास लिवर की कमजोरी दूर करता है और कई रोगों से बचाव करता है।
विज्ञापन

2 of 5
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Istock
कपालभाति प्राणायाम

सांस लेने के बेहतर योगाभ्यास में से एक कपालभाति प्राणायाम है। इसका अभ्यास लिवर को उत्तेजित करने में मदद करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है। कपालभाति के अभ्यास से लिवर पर दबाव बनता है जिससे रक्त संचार में सुधार होता है। साथ ही अंगों के कार्यों को बेहतर बनाने और लिवर से स्रावित होने वाले एंजाइमों-हार्मोन्स को व्यवस्थित रखने में मदद ये योगासन असरदार है।
विज्ञापन

3 of 5
मत्स्यासन - फोटो : istock
मत्स्यासन योग

मत्स्यासन योग को फिश पोज भी कहते हैं। इस आसन से लिवर उत्तेजित और मजबूत बनता है। मत्स्यासन के अभ्यास लिवर पर दबाव बढ़ता है और फाइब्रोसिस, एपोप्टोसिस, इंफ्लामेशन को दूर करके लिवर को मजबूत करता है। इस योग से पेट, पीठ और कमर की समस्या से भी राहत मिलती है।

4 of 5
धनुरासन - फोटो : social media
धनुरासन योग

धनुरासन कई शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाता है। इस आसन की मदद से लिवर मजबूत होता है। लिवर पर जमा अतिरिक्त फैट कम होने के साथ ही लिवर से संबंधित तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने, पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियां स्वस्थ बनाए रखने में भी धनुरासन सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें