फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बुढ़ापे में भी दिखना है जवान तो आजमाएं ये दो योगासन, आएंगे बहुत काम

Mon, 17 Feb 2025 10:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

40-45 की आयु वाले लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर शामिल करें। नियमित अभ्यास से आप लंबे समय तक जवान और स्वस्थ दिख सकते हैं। लेख में दो ऐसे योगासनोंके बारे में बता रहे हैं, जो एंटी-एजिंग के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  
 
विज्ञापन
1 of 5
बुढ़ापे में जवान दिखने वाले योग - फोटो : Freepik.com
Yoga to look younger: बढ़ती उम्र का असर चेहरे और शरीर पर कम दिखने लगता है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो आपको खान-पान, दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। बुढ़ापे में जवान और ऊर्जावान दिखने के लिए कुछ योगासन भी मदद कर सकते हैं। 

सही योगासन न सिर्फ आपकी त्वचा को जवान बनाए रखता है बल्कि शरीर को लचीला और ऊर्जावान भी बनाए रखता है। बुढ़ापे में चमकदार त्वचा और ऊर्जावान शरीर बनाए रखने के लिए दो असरदार  योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। 40-45 की आयु वाले लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर शामिल करें। नियमित अभ्यास से आप लंबे समय तक जवान और स्वस्थ दिख सकते हैं। लेख में दो ऐसे योगासनोंके बारे में बता रहे हैं, जो एंटी-एजिंग के लिए बहुत फायदेमंद हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
शीर्षासन - फोटो : Freepik
शीर्षासन   

अधिक आयु वाले लोग जवान दिखने के लिए और अपनी उम्र को झुपाए रखने के लिए शीर्षासन का अभ्यास नियमित करें। इसे करने के लिए 
  • सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।  
  • अब अपने हाथों को आपस में जोड़कर सिर के पास रखें।  
  • धीरे-धीरे अपने सिर का वजन हाथों पर डालते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।  
  • पूरे शरीर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाएं।  
  • कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।  
विज्ञापन

3 of 5
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है शीर्षासन - फोटो : Adobe stock
शीर्षासन के स्वास्थ्य लाभ
  • आसन के नियमित अभ्यास से रक्त संचार बढ़ता है। सिर की ओर अधिक रक्त प्रवाह से चेहरे पर चमक आती है।  
  • शीर्षासन झुर्रियों को कम करता है। त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है।  
  • ये आसन बालों को घना बनाता है। अभ्यास के दौरान सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।  
  • शीर्षासन के अभ्यास से मानसिक शांति मिलती है। तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे बढ़ती उम्र के प्रभाव कम होते हैं।  

4 of 5
bhujangasana - फोटो : Pexel
भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास कई स्वास्थ्य लाभ देता है, जिसमें से एक एंटी एंजिंग भी है। इस आसन के अभ्यास के लिए,
  • पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के पास रखें।  
  • अब धीरे-धीरे अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं।  
  • कोहनी को थोड़ा मोड़कर रखें और सिर को आसमान की ओर करें।  
  • कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर वापस आएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन के स्वास्थ्य लाभ
  • भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। शरीर को लचीला बनाए रखता है, जिससे बुढ़ापे में भी फुर्ती बनी रहती है।  
  • इस आसन के अभ्यास से त्वचा में निखार आता है। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे त्वचा स्वस्थ और जवान दिखती है।  
  • भुजंगासन पाचन को दुरुस्त करता है। बढ़ती उम्र में पेट की समस्याओं से बचाता है।  
  • नियमित अभ्यास करने से सांस की तकलीफ कम होती है। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाकर सांस लेने की परेशानी दूर करता है।  
 
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें