Yoga Tips For Insomnia : नींद हमारे शरीर और मस्तिष्क के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना भोजन और पानी। नींद की कमी से शरीर और मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पर्याप्त नींद न लेने पर कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। तनाव व चिंता, कमजोर याददाश्त नींद की कमी से होने वाली समस्याएं हैं। इसके अलावा दिल की बीमारियां, मोटापा, डायबिटीज, थकान और कमजोरी का कारण भी नींद पूरी न होना है।
हालांकि नींद की गुणवत्ता को सुधारने के लिए योग प्रभावी उपाय है। योग से मानसिक शांति मिलती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यदि आप अनिद्रा या नींद की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं।