Yoga Tips For High Blood Pressure: रक्तचाप की समस्या से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। उच्च रक्तचाप पर लोगों का ध्यान होता है लेकिन तुलना में निम्न रक्तचाप पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है। निम्न रक्तचाप को हाइपोटेंशन कहा जाता है। स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक खानपान के साथ योगासनों का अभ्यास भी असरदार है। रूटीन में योगासन को शामिल करके निम्न रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। निम्न रक्तचाप में ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी शरीर के अंगों में रक्त का प्रवाह अपर्याप्त होता है जिसके परिणामस्वरूप चक्कर आना, बेहोशी, अधिक प्यास लगना, उथली सांस लेना, थकान, सीने में दर्द और मतली जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बीपी के मरीज हैं तो रोजाना प्राणायाम करना फायदेमंद होता है। हाई बीपी और लो बीपी की समस्या में अलग अलग तरह के योगासनों का अभ्यास किया जाता है। आइए जानते हैं बीपी की समस्या में किए जाने वाले योगासनों के बारे में।