Yoga Tips For Energetic body : व्यस्त जीवनशैली में कई लोग आलस और बहुत अधिक नींद आने की समस्या को महसूस कर रहे हैं। ये समस्या अस्थाई है लेकिन लंबे समय तक इसका बना रहना जीवन की गुणवत्ता और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। नींद और आलस के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषण की कमी, असंतुलित दिनचर्या, मानसिक तनाव, या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत। शारीरिक गतिविधि की कमी भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती है।
हालांकि योग के माध्यम से आलस, थकान और अधिक नींद आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। योग दिनभर ऊर्जावान रहने में भी आपकी मदद करता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो नींद और आलस को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है।