फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सर्दियों में बढ़ गया है कमर और पीठ का दर्द, शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

Tue, 02 Jan 2024 10:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में कमर दर्द से राहत पाने के लिए योग - फोटो : Istock
Yoga Tips For Back And Joint Pain Relief: सर्दियों के मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सर्दी-जुकाम सामान्य समस्या है, हालांकि इसके अलावा कमर और पीठ का दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या भी होने लगती है। ठंड के मौसम में शारीरिक दर्द की शिकायत अक्सर कई लोगों में देखने को मिलती है। इसके कई कारण हो सकते हैं ,जैसे शारीरिक सक्रियता का कम होना, शरीर को जरूरत के मुताबिक धूप न मिल पाना, ठंड लग जाना आदि। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए ठंड से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही अगर आप ठंडक में व्यायाम या टहलने के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही कुछ योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है। यहां कमर, पीठ व जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोबरा पोज - फोटो : istock
भुजंगासन

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं। इस आसन के अभ्यास से मांसपेशियो की सक्रियता बढ़ती है। पेट, छाती और कंधों में फैलाव आता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। तनाव और थकान दूर करने के लिए भुजंगासन का अभ्यास नियमित रूप से करने पर स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिज पोज - फोटो : istock
सेतुबंधासन योग

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज कहते हैं। इस आसन में शरीर की मुद्रा सेतु यानी ब्रिज जैसी होती है। इस योग के अभ्यास से पीठ व कमर में दर्द से राहत मिलता है। रीढ़ की हड्डी में फैलाव आता है। रेक्टस, ग्लूटस की मांसपेशियों और हैमस्ट्रिंग के लिए भी यह योग लाभकारी होता है।

4 of 5
cat pose - फोटो : istock
मार्जरासन

इस योग के कई अलग अलग नाम है जैसे, मार्जरी पोज, कैट काऊ पोज, बिटिलासन। इस योग के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में होने वाली समस्या कम होती है। धड़, कंधे और गर्दन में खिंचाव आता है और कमर के दर्द में आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगासन - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें