फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: टीवी देखते समय सोफे पर बैठे-बैठे करें ये योगासन, जल्द होगा वजन कम

Thu, 24 Aug 2023 09:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योगा - फोटो : istock

Yoga Tips: अच्छी सेहत के लिए शारीरिक क्रियाएं फायदेमंद होती है। नियमित तौर पर व्यायाम या योगासन करने से शारीरिक और मानसिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ता है। विशेषज्ञ नियमित योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए कई योगासन हैं, जो अलग अलग शारीरिक और मानसिक समस्याओं में असरदार हैं। कई बीमारियों को कम करने और रोग मुक्त करने के लिए योगासन किया जा सकता है। हालांकि भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम और योगासन के अभ्यास के लिए वक्त कम हो सकता है। लेकिन कुछ ऐसे योगासन हैं, जो किसी भी वक्त किसी भी जगह पर किए जा सकते हैं। जैसे अगर आप दफ्तर में कुर्सी पर बैठ कर काम कर रहे हैं या कुछ वक्त सुकून का निकालकर घर पर सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे हैं, तो भी बैठे बैठे कुछ योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है। इससे वजन कम होने के साथ ही सर्वाइकल की समस्या और कई अन्य बीमारियों से राहत मिलती है। यह रहे बैठकर किए जाने वाले योगासन।
 

विज्ञापन

2 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : Istock
वीरभद्रासन चेयर पोज

कुर्सी पर बैठकर वीरभद्रासन चेयर पोज आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप दाईं जांघ को कुर्सी पर टिकाते हुए बाएं पैर को खींचकर पीछे की ओर ले जाएं। अब बाएं पैर के तलवे को कुर्सी के बराबर रखकर फर्श पर टिकाते हुए सीने का झुकाव आगे की तरफ रखें। सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाकर मिलाएं। कुछ सेकेंड इसी मुद्रा में रहें, बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
मार्जरी आसन - फोटो : Istock
मार्जरी-बितिलासन चेयर पोज

इस आसन को करने के लिए कुर्सी पर बैठकर रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और हथेली को घुटने व जांघ पर रखें। अब लंबी सांस लेते हुए सीने का बाहर की ओर फुलाएं। रीढ़ की हड्डी मोड़ते हुए कंधों को पीछे की ओर ले जाएं और धीरे धीरे सांस छोड़ें। साथ ही रीढ़ को पीठ की ओर ले जाकर गोल करें। ठोड़ी गले में लगाएं और कंधे व सिर को आगे की ओर झुकाएं। आसन को करते समय लंबी सांस लें और छोड़ें।

4 of 5
गरुड़ासन - फोटो : Istock
गरुड़ासन चेयर पोज

कुर्सी या सोफे पर बैठकर आप गरुड़ासन चेयर पोज का अभ्यास कर सकते हैं। सबसे पहले दाईं जांघ के ऊपर क्रॉस करके रखें और बाएं हाथ को कोहनी से दाएं पर लपेटकर छूने की कोशिश करें। अब दोनों कोहनियों को उठाएं और कंधों को कानों से दूर करने की कोशिश करें। इस स्थिति में तीन से पांच बार सांस लेने तक बरकरार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें