फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: फ्लैट हिप्स को देना चाहते हैं अच्छा शेप तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Tue, 15 Aug 2023 05:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram

Yoga Tips: परफेक्ट फिगर के लिए महिलाएं व्यायाम, डाइटिंग समेत कई तरीके अपनाती हैं। घंटों जिम में पसीना बहाकर वजन घटाती हैं और बॉडी को टोंड करती हैं हालांकि वेट लूज के लिए कई बार शरीर के अनुरूप सही एक्सरसाइज न करने के कारण मनचाहा फिगर नहीं मिल पाता है। कई बार महिलाएं फ्लैट हिप्स की समस्याओं से परेशान रहती हैं। पैंट, जींस, ट्राउजर या स्कर्ट जैसे कपड़ों में फ्लैट हिप्स में लुक अच्छा नहीं दिखता है। ऐसे में हिप्स को शेप में करने के लिए योगासन सहायक है। योग शरीर को टोंड करने में सहायक है। कुछ योगासन के नियमित अभ्यास से हिप्स शेप को राउंड कर सकते हैं। यहां फ्लैट हिप्स को राउंड में करने के लिए कुछ फायदेमंद योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
मार्जरी आसन - फोटो : istock
मार्जरी आसन

इस आसन के नियमित अभ्यास से फ्लैट हिप्स को राउंड शेप दिया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल खड़े हो जाएं और आगे की ओर झुककर हाथों को कंधों के नीचे जमीन पर टिकाते हुए उंगलियां सामने की ओर रखें।

अब सांस भरते हुए सिर को ऊपर उठाएं और मेरुदंड को नीचे की तरह झुकाते हुए पीठ धनुष के आकार में बना लें। इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद धीरे धीरे श्वास छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर सिकोड़ें और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।

इस दौरान दोनों हाथों के बीच सिर रखते हुए अपनी नाभि को देखने का प्रयास करें और कम से कम तीन सेकेंड रूकें। इस तरह कम से कम 3 से 5 चक्र का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिज पोज - फोटो : istock
सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैर को मोड़ते हुए पंजों को हिप्स के नजदीक लाने का प्रयास करें। दोनों हाथों से पैर के दोनों पंजों को पकड़ें।

अब श्वास भरते हुए कंधे से सहारा देते हुए पेट और हिप्स को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में कुछ देर सांस रोककर रहें। फिर सांस छोड़ते हुए हिप्स और कमर को जमीन से टिका लें।  कम से कम 5 बार जरूर करें।
 

4 of 5
चेयर पोज - फोटो : getty images
उत्कटासन

इस आसन को चेयर पोज कहते हैं। बट की सेहत के लिए उत्काटन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पैरों की बीच थोड़ा फासला रखते हुए सीधे खड़े होकर हाथों को सामने की ओर फैलाएं। घुटनों को मोड़ते हुए श्रोणि को नीचे लाएं, जैसे आप एक काल्पनिक कुर्सी पर बैठे हों। कुछ देर इसी अवस्था में रहे और हाथ जमीन के समानांतर रखें। अब धीरे धीरे नीचे जाते हुए सुखासन में बैठ जाएं और आराम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगा - फोटो : social media
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें