Yoga Poses To Ease Your Back Pain: जल्दबाजी, हड़बड़ाहट या फिसलने आदि किसी भी कारण से कोई भी व्यक्ति गिर जाता है। आमतौर पर फिसलकर गिरने वाले लोग पीठ व कमर के बल गिरते हैं, जिससे उनके शरीर के पिछले या निचले हिस्से पर गहरी चोट आ जाती है। कई बार चोट गंभीर न होते हुए भी बहुत दर्द करती है, जैसे गिरने के कारण पीठ, कमर या कूल्हे पर चोट के लाल व नीले निशान बनना।
इसका कारण है कि चोट लगने पर रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचती है। छोटी रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं, जिससे रक्त बाहर निकलकर त्वचा के नीचे जमा हो जाता है। शुरुआत में ये लाल रक्त होता है लेकिन समय के साथ ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा के नीचे जमा रक्त का रंग बदलने से नीला या बैंगनी रंग हो जाता है।
चोट के बाद सूजन और इन्फ्लेमेशन भी होती है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में लालिमा और दर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में उठने-बैठने में भी समस्या हो सकती है। चोट के कारण या अन्य कारणों से पीठ व कमर में आए दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासन असरदार हैं। हालांकि चोट में योग करने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।