फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: 50 की आयु के बाद करें इन योगासनों का अभ्यास, बढ़ती उम्र के साथ होने वाली बीमारियों से रहेंगे दूर

Sun, 12 Mar 2023 12:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
50 साल की उम्र के बाद करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : istock
Yoga Tips: माधुरी दीक्षित, भाग्यश्री, तब्बू समेत बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी उम्र से काफी जवां और फिट दिखती हैं। 50 साल की उम्र पार कर चुके अभिनेता भी ऊर्जावान और सेहतमंद दिखते हैं। उनकी इस जवान त्वचा और कम उम्र के दिखने के पीछे का कारण मेकअप नहीं, लेकिन अच्छी डाइट और व्यायाम व योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ ही योगासन बहुत लाभकारी होता है। योग एकाग्रता को बढ़ाता है। शरीर को ऊर्जावान और कई बीमारियों से दूर रखता है। 50 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास करना असरदार हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर, हड्डियों में कमजोर, दर्द और अकड़न होने लगती है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत बढ़ने लगती है और असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। इन लक्षणों से दूर रहने के लिए 50 साल के बाद कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। आइए जानते हैं 50 साल की उम्र के लोगों के लिए योग।
विज्ञापन

2 of 5
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन

इस योग को करने के लिए मैट पर सीधा खड़े होकर अपने दोनों पैरों को जितना हो सके दूरी पर रखें। फिर दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर एक हाथ की उंगलियों से उसी तरफ के पैर के अंगूठे को छूने का प्रयास करें। इस मुद्रा में दो-तीन मिनट रखने के बार पुन: वाली अवस्था में धीरे धीरे आ जाएं। इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
शलभासन के फायदे - फोटो : istock
शलभासन

50 वर्ष की आयु के बाद वाले लोग शलभासन का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। शलभासन करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट कर दोनों हाथों को जांघों के पीछे की ओर ले जाएं। लंबी सांस लेते हुए सिर के साथ अपने दोनों पैरों और गर्दन को धीरे से ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान पेट जमीन पर ही रखें। कुछ मिनट इसी मुद्रा में रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस आसन को 10-12 बार दोहराएं। 

4 of 5
पवनमुक्तासन - फोटो : pixabay
पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सीधे लेट कर धीरे से श्वास छोड़ते हुए पैरों को मोड़ लें और पेट के पास ले जाएं। अब पेट पर दबाव बनाएं। इस दौरान सामान्य श्वास लेते रहे और फिर धीरे से आसन से पुन: वाली स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकरासन - फोटो : istock
मकरासन

यह आसन बढ़ती उम्र के लोगों के साथ ही सभी के लिए उपयोगी है। मकरासन करने के लिए पेट के बल लेट कर शरीर को ढीला छोड़ दें। इस दौरान सामान्य तरह से सांस को अंदर और बाहर छोड़ें। ध्यान रखें कि इस आसन में सोना नहीं है, बल्कि सांसों पर ध्यान केंद्रित करना है। यह आसन एकाग्रता बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए असरदार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें