फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कारी योग के फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी करेगा मदद

Thu, 28 Nov 2019 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
योग करने के बहुत से फायदे हैं। जैसे शरीर की किसी भी बीमारी को दूर करने में योग मददगार है। उसी तरह आंखों की कमजोर होती नजर हो या फिर कोई और तकलीफ जैसे आंखों से पानी आना, आंखे लाल हो जाना या फिर कोई अन्य बीमारी, इन सब में योग करना फायदेमंद है। तो आइए जाने योग की उन क्रियाओं के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
पामिंग
योग की इस क्रिया को करना बहुत आसान है। पामिंग की क्रिया को कहीं पर भी बैठ कर आसानी से किया जा सकता है। पामिंग करने के लिए किसी स्थान पर बैठ जाएं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपनी हाथों की दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े और जब इनमें गर्माहट महसूस होने लगे तो इनसे दोनों आंखों को ढंक लें। अपनी हथेलियों को तब तक लगा कर रखें जब तक हाथों की गर्मी आंखों में लगने लगे। आंखों को बंद रखें और कम से कम पांच बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
पलक झपकाना
नजर कमजोर होने या आंखों से पानी आने की समस्या से परेशान है तो एक स्थान पर बैठकर आंखों को जल्दी-जल्दी दस बार बहुत तेजी से झपकाएं। फिर आंखों को आराम देने के लिए बीस सेकेंड तक बंद रखें। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
किनारों की तरफ देखने का अभ्यास
किसी एकांत स्थान पर बैठकर अपने सिर को स्थिर मुद्रा में रखें। आंखों से दोनों नजरों के बीच में देखने का अभ्यास करें। इसके बाद बांए अंगूठे को देखें फिर बीच में देखें। फिर दायें अंगूठे को देखें इसके बाद एक बार फिर बीच में देखें और फिर से एक बार बांये अंगूठे को देखें। इसको लगभग 10 से 20 बार करें। इस तरह के अभ्यास के बाद आंखों को बंद कर के आराम दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊपर-नीचे देखने का अभ्यास
इस क्रिया का अभ्यास करने के लिए किसी स्थान पर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की तरफ फैला लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर करते हुए अंगूठे को बाहर निकाल लें। इसके बाद अपने दांए हाथ के अंगूठे को ऊपर की ओर लेकर जाए और इसके साथ अपनी नजरों को भी लेकर जाए। हाथों को जितना ऊपर लेकर जा सकते हैं ले जाये साथ ही अपनी नजरों को भी उसी के साथ ऊपर करें। ठीक यही प्रक्रिया बाएं अंगूठे के साथ भी करें। इसका अभ्यास कम से कम 5 बार करें। इसको करने के बाद अपनी आंखों को आराम दें और उसे कुछ समय के लिए बंद रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें