फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: चिंता दूर भगाने के लिए रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 20 Sep 2025 09:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

योग से मानसिक थकान दूर होती है, अनिद्रा की शिकायत कम हो सकती है और मन शांत रहता है। आइए जानते हैं चिंता को कम करने वाले प्रभावी योग।
विज्ञापन
1 of 5
तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग - फोटो : Freepik.com
Stress Relief Yoga Poses : जब व्यक्ति किसी चुनौती या दबाव का सामना करता है तो उसके मस्तिष्क में जो प्रतिक्रिया होती है, वह तनाव होता है। तनाव शरीर और मन की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है जो हमें खतरे या दबाव से निपटने में मदद करती है। हालांकि जब लंबे समय तक यह प्रतिक्रिया आपके मन मस्तिष्क में रहती है तो यह अवस्था स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

तनाव के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जिस में सिरदर्द, पेट दर्द, थकान, नींद की समस्या आम बात है। वहीं चिंता, डर, गुस्सा और अवसाद इसका भावनात्मक लक्षण है। तनावग्रस्त व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी होती है और उसमें काम करने की इच्छा नहीं होती। तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग और ध्यान असरदार प्राकृतिक उपाय हैं। योग से मानसिक थकान दूर होती है, अनिद्रा की शिकायत कम हो सकती है और मन शांत रहता है। आइए जानते हैं चिंता को कम करने वाले प्रभावी योग।
विज्ञापन

2 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : adobe
त्रिकोणासन

त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर संतुलित रहता है। ये आसन तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अभ्यास के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में खिंचाव आता है, जिससे तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
विज्ञापन

3 of 5
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम के दौरान निकलने वाली हम्म की आवाज मस्तिष्क को गहराई से शांत करती है,  जिससे चिंता, गुस्सा और बेचैनी से आराम मिलता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आराम से बैठकर आंखें बंद कर लें। अब तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों पर रखें। मुंह बंद रखते हुए नाक से सांस लें और छोड़ें। इस दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं।

4 of 5
बालासन - फोटो : Freepik
बालासन

इस आसन का अभ्यास शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठकर माथे को जमीन पर लगा लें। दोनों हाथों को जमीन पर रखकर जांघों से छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें। इस आसन से दिमाग और मन शांत रहता है। नींद अच्छी आती है और तनाव कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के फायदे - फोटो : Freepik
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें