फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: कंधे के दर्द का इलाज है ये योगासन, नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Sun, 03 Dec 2023 09:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंधे का दर्द
Yoga For Shoulder Pain: दिनभर बैठकर डेस्क वर्क करने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। साथ ही कंधे, कमर व पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। कई बार गलत तरीके से सो जाने के कारण भी सुबह उठने पर कंधे व हाथों में दर्द होने लगता है। अक्सर कंधे पर भारी सामान उठाने, ज्यादा एक्सरसाइज करने से कंधे पर अत्यधिक खिंचाव के कारण मसल्स में तनाव बढ़ जाता है। उम्र बढ़ने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

कंधों में दर्द के कारण उठने बैठने और कई कार्य करने में समस्या होती है। इस दर्द से निजात पाने के लिए योगासन रामबाण इलाज हो सकता है। योग से कंधे का दर्द और कई अन्य शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकता है।

कई योगासन हैं, जिनका अभ्यास अलग अलग समस्याओं से राहत दिलाता है। हालांकि कंधों के दर्द से छुटकारा चाहते हैं तो हलासन योग का अभ्यास नियमित तौर से करें। हलासन के अभ्यास से कमर व छाती के हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और गले व गर्दन के तनाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हलासन के अभ्यास का सही तरीका और हलासन योग के फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
हलासन का अभ्यास - फोटो : Getty Images
हलासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- हलासन के अभ्यास के लिए मैट पर पीठ के बल लेटकर हथेलियो को शरीर से सटा लें।

स्टेप 2- अब पैरों को कमर से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए ऊपर उठाएं। इस दौरान हाथों से कमर को सहारा दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : social media
स्टेप 3- सांस अंदर की ओर खींचते हुए टांगों को सीधा रखें और सिर की तरफ झुकाएं। ऐसा करने से पैर सिर के पीछे हो जाएंगे।

स्टेप 4- पैर सिर के उतना पीछे ले जाने का प्रयास करें, जिससे पैरों के अंगूठे जमीन को छू सकें।

इस पोजिशन में कुछ देर स्थिर रहते हुए श्वास पर ध्यान केंद्रित करें।

4 of 5
दर्द से निजात दिलाता है योग - फोटो : iStock
हलासन योग के फायदे
 
  • इस आसन को करने से थायरॉयड ग्रंथि से संबंधित समस्याओं से निजात मिलता है।
  • कमर दर्द, सिर दर्द और इंसोम्निया की समस्या को कम किया जा सकता है।
  • रीढ़ की हड्डी और कंधों को खिंचाव मिलता है और दर्द कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनाव कम करता है योग - फोटो : istock
  • हलासन का अभ्यास तनाव और थकान को कम करने में सहायक है।
  • जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए हलासन का अभ्यास फायदेमंद है।
  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी हलासन लाभकारी है।
------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें