क्या आप भी दिन में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते रहते हैं? पूरा दिन कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बीत जाता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए ये एक आदत आपकी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है।
लंबे समय तक बैठे रहना वैसे तो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्याओं का कारण है, पर सबसे पहले इसका असर कमर, पीठ, गर्दन और कंधों पर दिखाई देता है। शुरुआत में हल्का दर्द महसूस होता है, लेकिन समय के साथ यही समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कई लोगों को सुबह उठते समय कमर में जकड़न, गर्दन में अकड़न और पूरे शरीर में थकान महसूस होने लगती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसके कारण शरीर की लचीलापन कम होने लगता है और पोश्चर भी खराब हो सकता है। ऐसी समस्याओं में आप कुछ आसान योगासन की मदद से ले सकते हैं। योग न केवल शरीर को स्ट्रेच करता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाकर तनाव भी कम करता है।