माइग्रेन की बीमारी नाड़ीतंत्र की विकृति से उत्पन्न होती है। इसमें बार-बार सिर के आधे भाग में दर्द होने लगता है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि यह आधे भाग में होती है जिसकी अवधि दो घंटे से लेकर दो दिन तक की होती है। माइग्रेन की बीमारी उल्टी होना, जी मिचलाना तथा शारीरिक गतिविधियों के साथ दर्द बढ़ने लगता है।
अक्सर लोग माइग्रेन की बीमारी का उपचार दवाइयों से करते हैं। लेकिन दवाइयों के अलावा भी योग करके माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सकता है। कुछ योगासन है जिनके नियमित अभ्यास से आप माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन।