Yoga For Loneliness: व्यस्त जीवनशैली, करियर की चाहत और नौकरी का दबाव इस कदर हावी होता जा रहा है, कि लोगों के पास अपने परिवार या रिश्तों के लिए समय ही नहीं बचा है। लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के मामले में बढ़ रहे हैं, जहां लोग अपने बाॅयफ्रेंड -गर्लफ्रेंड ही नहीं पति-पत्नी से भी अलग रहने को मजबूर हैं। वहीं काम के बोझ के कारण आप एक ही परिवार में रहकर अपने पार्टनर को वक्त नहीं दे पाते हैं। ऐसे में दोनों में से एक पार्टनर के पास अगर वक्त है तो वह साथी के अनदेखी के कारण खुद को इस रिश्ते में अकेला महसूस करने लगता है।
कभी-कभी रिश्तों में दूरियां आने के बाद खुद को टूटता हुआ महसूस होता है, लेकिन योग आपको अंदर से मजबूत करता है। यह आत्म-स्वीकृति, आत्म-प्रेम और मानसिक स्थिरता को जन्म देता है। इमोशनल हीलिंग के लिए योग एक असरदार प्राकृतिक उपचार है। अगर आप भी अकेलापन महसूस करेत हैं या पार्टनर से दूरी के कारण स्ट्रेस में रहते हैं तो कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
सबसे पहले तो इस लेख के जरिए ये समझिए कि पार्टनर से दूरी होने पर आपकी मानसिक स्थिति पर कितना असर हो रहा है, अगर आप में लेख में बताए जा रहे लक्षण नजर आते हैं, तो आपको इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और योग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार की आवश्यकता है।