आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक गंभीर बीमारी का रूप ले रही है। यूं कहे तो तनाव का होना अब आम बात हो गया है। तनाव होने की भी कई वजहें होती हैं। किसी को रोजमर्रा का काम तनाव दे देता है तो कुछ लोगों के लिए नौकरी ही तनाव का कारण बन जाती है। कुछ लोगों को नौकरी तो प्रिय है, लेकिन उनके बॉस ही उन्हें तनाव दे जाते हैं। परीक्षा को लेकर जितना तनाव बच्चों को होता है तो उतना ही तनाव माता-पिता को भी हो सकता है। तनाव के वजह से कंधों में अकड़न, पीठ में खिंचाव और सिर या गर्दन में दर्द भी होने लगते हैं।
बता दें कि योग एक ऐसा माध्यम है जो आपको तनाव से मुक्ति दिला सकता है। योग की कई ऐसी मुद्राएं हैं दिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं। लेकिन योग करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आपका रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर अनियंत्रित है तो किसी भी योग को करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। आइए आपको बताते हैं उन मुद्राओं के बारे में जिनके अभ्यास से आप तनाव को कम कर सकते हैं...