फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्चों को सिखाएं ये 3 योगासन, पूरे जीवन रहेंगे स्वस्थ

Tue, 07 Jan 2020 09:33 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी माता-पिता का यह सपना होता है कि उनका बच्चा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे। हालांकि अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान का असर सिर्फ वयस्क पर नहीं बल्कि बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ सप्लीमेंट्स से पहले योग सिखाएं। योग के नियमित अभ्यास से आपके बच्चे पूरे जीवन स्वस्थ रहेंगे। आज हम आपको बच्चों के लिए कुछ खास योग के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और भूख भी लगती है। इससे मानसिक, शारीरिक और आत्मिक बल बढता है और शरीर फ्लेक्सिबल बनता है। आंखों की रोशनी तेज होती है और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और चंचलता स्थिर होती है। इस आसन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को बाहर की ओर फैलाकर किसी समतल जगह पर सीधे बैठें। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और गहराई से सांस लें। अब आगे की ओर झुकें और सांस को छोड़ें। अपने हाथों से अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों से लगाकर रखें।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वांगासन

सर्वांगासन के अभ्यास से बच्चों के शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन बेहतर तरीके से काम करता है। यह आसन शरीर का एक संपूर्ण व्यायाम है। सर्वांगासन थकान और तनाव को दूर कर मन को शांत करता है, जिससे सुकून महसूस होता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढ़ायी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें