फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga For Better Sleep: रात को चैन की नींद चाहिए? अपनाइए ये योगासन

Wed, 01 Oct 2025 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga For Better Sleep: यदि आप रोज रात को सोने से पहले 15-20 मिनट इन आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करें, तो आपको गहरी और सुकून भरी नींद मिलेगी। यह न सिर्फ नींद की गुणवत्ता बढ़ाएगा बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
Yoga For Better Sleep: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और थकान के कारण सबसे ज्यादा असर हमारी नींद पर पड़ता है। पर्याप्त नींद न मिलने से न सिर्फ स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन भी बना रहता है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपाय है जो न सिर्फ शरीर को रिलैक्स करता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से अनिद्रा दूर होती है और रात को गहरी नींद आती है।

योग नींद और रिलैक्सेशन के लिए एक संपूर्ण उपाय है। यदि आप रोज रात को सोने से पहले 15-20 मिनट इन आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करें, तो आपको गहरी और सुकून भरी नींद मिलेगी। यह न सिर्फ नींद की गुणवत्ता बढ़ाएगा बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
शवासन - फोटो : Istock
शवासन

यह सबसे आसान और प्रभावी आसन है। इसमें सीधे लेटकर आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। तनाव और थकान को दूर करने में यह बेहद सहायक है। यहविश्राम आसन मानसिक थकान को दूर करता है और आपको आंतरिक शांति देता है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क शांत और तनाव व हल्के अवसाद से राहत पाने में मदद मिलती है। शवासन पूरे शरीर को आराम देता है। इस आसन से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा की शिकायत को दूर किया जा सकता है। शवासन रक्तचाप कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
बालासन - फोटो : istock
बालासन

यह आसन मन और शरीर को शांति देता है। इसे करने से नसों में तनाव कम होता है और नींद जल्दी आती है। इस आसन का अभ्यास शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठकर माथे को जमीन पर लगा लें। दोनों हाथों को जमीन पर रखकर जांघों से छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें। 

4 of 5
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala
पश्चिमोत्तानासन 

यह आसन दिमाग को शांत करता है और थकान को कम कर गहरी नींद लाने में सहायक होता है। इस आसन को करने के लिए सीधे पैरों के साथ बैठकर हाथों को आगे बढ़ाते हुए पैर की उंगलियां पकड़ें और सिर को घुटनों से लगाएं। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
भ्रामरी प्राणायाम

मधुमक्खी जैसी गूंजती ध्वनि करने से मन शांत होता है और दिमाग तुरंत रिलैक्स हो जाता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आराम से बैठकर आंखें बंद कर लें। अब तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों पर रखें। मुंह बंद रखते हुए नाक से सांस लें और छोड़ें। इस दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं।

--------------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें