फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: गुस्से पर काबू पाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, अवसाद व निराशा भी होगी दूर

Fri, 04 Aug 2023 09:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रोध और कुंठा से मुक्ति के लिए योग - फोटो : iStock
Yoga For Anger Control: गुस्सा सामान्य स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो मनमुताबिक चीजों के खिलाफ निकलता है। हालांकि कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर, या बार-बार गुस्सा आता है। कई बार उनका गुस्सा इतना अधिक होता है, जो गंभीर रूप ले लेता है।

अधिक गुस्सा आने की समस्या मूड और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। क्रोध को नियंत्रित न कर पाने से काम और निजी संबंधों पर प्रभाव पड़ता है। क्रोध व्यक्ति के सामाजिक और व्यवहारिक जीवन में भी कई तरह की समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, क्रोध की समस्या से परेशान लोगों को जीवनशैली में योगासनों को शामिल करना चाहिए। योग न सिर्फ मन को शांत व स्थिर करने में मदद करता है, गुस्से की भावना को कम करने में भी मददगार मिलती है। यहां आपको क्रोध, कुंठा और अवसाद की समस्या को दूर करने के लिए कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बालासन - फोटो : pexel
बालासन या चाइल्ड पोज

बालासन के अभ्यास की आदत मन को शांत करने में काफी मददगार मानी जाती है। भावनाओं को नियंत्रित करके नकारात्मकता को काबू करने और मन-शरीर के संबंध में भी सुधार के लिए बालासन के अभ्यास की आदत डालें। बालासन के अभ्यास से गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है। पीठ व पेट की मांसपेशियों के लिए भी यह योगासन फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 5
matsyasana - फोटो : istock
मत्स्यासन योग

क्रोध को नियंत्रित करने और मन को शांत रखने के लिए मत्स्यासन का अभ्यास करें। इस आसन से तनाव दूर होता है और सिर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में सहायक है। भावनात्मक समस्याओं को कम करने और क्रोध की भावनाओं को नियंत्रित रखने के लिए यह योग असरदार है।

4 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : Istock
उष्ट्रासन योग

स्ट्रेस को दूर करने और मन को शांत रखने के लिए उष्ट्रासन योग बेहतर आसन माता जाता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर में ऑक्सीजन की कमी भी दूर होती है। गुस्से को शांत रखने, तनाव कम करने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह योग फायदेमंद माना जाता है। कंधे और पीठ दर्द से भी राहत मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें