Yoga For Height Increase: कुछ किशोर जल्दी लंबे हो जाते हैं जबकि कुछ देर से बढ़ते हैं। एक 10 साल के बालक की औसत लंबाई 138-142 सेमी होनी चाहिए। वहीं 14 साल के बालक की लंबाई 162 से 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 18 साल के किशोर की लंबाई 173-178 सेमी आदर्श मानी जाती है। 13 से 16 साल के बीच बच्चों में बहुत तेजी से लंबाई बढ़ती है, जिसे "Growth Spurt" कहा जाता है।
हालांकि अगर आपका बच्चा अपनी उम्र में औसत लंबाई से कम है तो प्राकृतिक तरीके से उसकी लंबाई बढ़ाई जा सकती है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सही पोषण, शारीरिक गतिविधि और योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ विशेष योगासन शरीर को स्ट्रेच करते हैं, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों का विकास होता है। यहां कुछ प्रभावी योगासन बताए गए हैं, जो बेटे की लंबाई बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।