फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: नाजुक दिल को मजबूत बनाते हैं ये योगासन, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें नियमित अभ्यास

Tue, 26 Nov 2024 10:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हृदय को स्वस्थ रखने वाले आसन - फोटो : Istock
Yoga Tips: पिछले कुछ वर्षों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों में हृदयाघात का जोखिम बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। हृदय रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। बिगड़ी लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है।

कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के कई मामले सामने आए हैं। इनमें से कई ऐसे केस भी हैं, जिसमें फिटनेस का ध्यान रखने वाले जिम व नियमित व्यायाम करने वाले लोग शामिल हैं। सिर्फ शरीर को हिट रखने से ह्रदय मजबूत नहीं बनता है। दिल को मजबूत बनाने और हृदय रोग के जोखिम से बचने के लिए नियमित योग किया जा सकता है।

योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर के हृदय गति को कम किया जा सकता है। अपनी दिनचर्या में योग आसनों को शामिल करके हार्ट अटैक और हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह रहे ह्रदय को मजबूत बनाने वाले योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : istock
वीरभद्रासन

यह आसन कई रोगों से बचाव के लिए फायदेमंद है। शरीर के संतुलन में सुधार, सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए नियमित इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। वीरभद्रासन रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और तनाव को कम कर सकता है। इस आसन से हार्ट रेट नियंत्रित रहता है। हृदय की क्षमता में सुधार और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए वीरभद्रासन को जीवन में शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 5
dhanurasana - फोटो : istock
धनुरासन

हृदय को मजबूत बनाने के लिए धनुरासन योग लाभकारी होता है। धनुरासन हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनाता है, शरीर को स्ट्रेच और हृदय पर अतिरिक्त पड़ने वाले दबाव को कम करता है। रक्त संचार में सुधार और रक्त परिसंचरण बेहतर कार्य करने में भी सहायक है।

4 of 5
वृक्षासन योग - फोटो : istock
वृक्षासन

तनाव कम करने, मस्तिष्क शांत रखने और हृदय रोग की समस्या से बचाव के लिए नियमित वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय रोग - फोटो : Amar Ujala
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें