फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: शादी से पहले दुल्हन करें ये चार योगासन, मिलेगा नेचुरल निखार

Thu, 09 Feb 2023 08:15 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे की खूबसूरती के लिए योग - फोटो : instagram/tanghavri
शादी सीजन चल रहा है। जो लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं, वह अपने लुक को लेकर तैयारियों में लग गई हैं। अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महंगे कपड़ों, ज्वेलरी, ब्यूटी पार्लर पर पैसे खर्च करती हैं। सिर्फ एक दिन के लिए वह काफी पैसे खर्च कर देती हैं पर नई नवेली दुल्हन का लुक शादी का जोड़ा और हैवी मेकअप उतरने के बाद खूबसूरत दिखना चाहिए। ऐसे में लड़कियों को नेचुरल तरीके से लंबे समय तक सुंदर दिखने के लिए उपाय करने चाहिए। योग इसका सबसे कारगर उपाय है। योग से त्वचा में निखार आने के साथ ही स्किन चिकनी और चमकदार हो जाती है। ऐसे में दुल्हन को नेचुरल खूबसूरती के लिए शादी से पहले योगासन शुरू कर देना चाहिए। आज हम आपको ऐसे चार योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नियमित करने से त्वचा चिकनी और चमकदार हो जाती है। अपनी शादी में नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी करें ये चार योगासन।
 
विज्ञापन

2 of 5
सर्वांगासन - फोटो : Pixabay
त्वचा पर निखार के लिए सर्वांगासन 

इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर अपने पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं। सारा भार अपने कंधों पर लेते हुए पीठ को अपने हाथों से सहारा दें। कोहनियों को जमीन में टिकाएं और दोनों हाथों को कमर पर रखें। इस पोजीशन में अपने कमर और पैरों को सीधा रखें। पूरा भार कंधों और बाजूओं पर हो। पैरों की उंगलियों को धीरे धीरे नाक की सीध में लाएं। गहरी सांस लेते हुए इसी अवस्था में कुछ देर रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : Getty Images
चिकनी त्वचा के लिए हलासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ कर बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को बगल पर फर्श पर रख दें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर उठाएं। इस प्रक्रिया को करते समय पेट की मांसपेशियों का इस्तेमाल करें। इस अवस्था में रहें और दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। धीरे धीरे पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में 30 सेकेंड रहें। 

4 of 5
फेस योगा - फोटो : istock
डार्क सर्कल के लिए फेस योगा

आंखों के नीचे काले घेरे हों तो फेस योगा करें। इसके लिए अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से आंखों के नीचे हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। अपनी आंखों को खुला रखें।  ये रोजाना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हास्य योग - फोटो : istock
चेहरे का फैट कम करने के लिए हास्य योग

आपके चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी हो तो हास्य योग करें। इसके लिए रोजाना जोर-जोर से हंसें। हंसने से आपके चेहरे पर जमा चर्बी कम होने लगती है। साथ ही यह योगा मस्तिष्क को भी दुरूस्त बनाए रखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें