फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, रूसी से मिलेगा निजात

Mon, 06 Feb 2023 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ड्रैंडफ से निजात पाने के लिए योगासन - फोटो : Istock
डैंड्रफ की समस्या के कारण बाल झड़ने लगते हैं। वहीं रूसी बालों से गिरती है। इससे निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट, घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डैंड्रफ क्यों होता है? दरअसल, सिर व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होने पर डैंड्रफ की समस्या होती है। स्कैल्प को पर्याप्त मात्रा में पोषण न मिल पाने के कारण उसमें कमजोरी आती है। जड़ों से बाल रूखे होकर उखड़ने लगते हैं। डैंड्रफ की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए योगासन फायदेमंद है। आप नियमित योगाभ्यास करके सिर की जड़ों से बालों को मजबूत कर सकते हैं। डैंड्रफ को खत्म करने के लिए दो योगासन मददगार हैं। इसमें से एक योगा अधोमुख श्वानासन है, तो वहीं दूसरा उत्तानासन है। इस दोनों योगासन के कई और फायदे भी हैं। चलिए जानते हैं दो ऐसे योगासन के बारे में, जो सिर के ड्रैंड्रफ को करेंगे जड़ से खत्म। 
विज्ञापन

2 of 5
अधोमुख श्वानासन - फोटो : istock
अधोमुख श्वानासन

अधोमुख श्वानासन को अधोमुखी मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने से बालों की जड़ों तक उचित मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से झड़ते बालों की समस्या से निजात मिलती है। इस आसन को करने से आपका रक्त संचार बेहतर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock
अधोमुख श्वानासन करने का तरीका: 

इस आसन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। 

अब शरीर को कमर से मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपने दोनों हाथों से धरती को छुएं। 

इस दौरान पैरों और हाथों के बीच करीब दो फीट की दूरी बनाएं रखें। 

अब हाथों को आगे बढ़ाते हुए सिर को जमीन के पास ले जाएं। 

कोहनी  और घुटने को मोड़े नहीं। इस पोज में 30 से 40 सेकेंड तक रहें और फिर सीधे खड़े हो जाएं। 

4 of 5
उत्तानासन - फोटो : pixabay
उत्तानासन

उत्तानासन डैंड्रफ खत्म करने के साथ ही कई और मामलों में लाभप्रद होता है। पैरों के दर्द और जकड़न की समस्या से भी ये योगासन फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तानासन - फोटो : Pixabay
उत्तानासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। 

पैरों को आपस में जोड़कर शरीर को नीचे की ओर मोड़े। 

घुटनों को सीधा रखें और दोनों हाथों को नीचे की तरफ ले जाएं।

इतना नीचे जाएं कि पेट घुटनों से छू सके। 

अब हथेलियों को जमीन पर या एड़ी के पास रखने की कोशिश करें।

इस अवस्था में कुछ सेकेंड रहें और फिर वापस सीधे खड़े हो जाएं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें