फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: नियमित 10 मिनट कर लें ये योग, बिना किसी प्रोडक्ट के बाल होंगे काले-घने

Tue, 22 Apr 2025 10:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बालों को काला और घना बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो खास बालों की मजबूती में असरदार हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मजबूत बालों के लिए योग - फोटो : Adobe stock
Yoga For Black And Strong Hair: अस्वस्थ जीवनशैली, खराब खान-पान, प्रदूषित वातावरण और के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का असर सबसे पहले आपकी त्वचा व बालों पर नजर आता है। इन सभी कारणों से उम्र से पहले ही बाल झड़ने की समस्या, बालों की ग्रोथ रुक जाना, जल्दी बाल सफेद होना आदि आम समस्या है। बालों की मजबूती, काले और घने बनाने के लिए योग एक प्राकृतिक उपाय है। योग से बाल लंबे होते हैं, उनका झड़ना कम होता और मजबूती आती है।

योग से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मस्तिष्क शांत और तनाव कम होता है, जिसका सीधा असर त्वचा और बालों पर दिखता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बालों को काला और घना बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो खास बालों की मजबूती में असरदार हैं। 



Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मत्स्यासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
मत्स्यासन

इसे अंग्रेजी में Fish Pose कहते हैं, जिसके नियमित 10 मिनट अभ्यास से बालों की ग्रोथ तेज हो सकती  है। यह सेहत के लिए बहुत असरदार योग क्रिया है। इस आसन से सिर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है। मत्स्यासन के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठकर धीरे धीरे पीछे झुकें और पीठ के बल लेट जाएं। अपने दाएं हाथ से बाएं पैर और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें। कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और घुटनों को जमीन से सटाएं। सांस लेते समय सिर को पीछे की ओर उठाएं। इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। फिर शुरूआती अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
शीर्षासन से हेयफॉल को तुरंत रोकें - फोटो : freepik.com
शीर्षासन

बालों की मजबूती, उनके तेजी से बढ़ने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शीर्षासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से सिर तक रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है और बाल झड़ने व पतले होने की समस्या कम होने लगती है। इस आसन के अभ्यास से हेयर ग्रोथ भी अधिक होती है। शीर्षासन के अभ्यास के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए सिर के पीछे ले जाएं और सिर के पीछे ले जाएं। नीचे झुकते हुए सिर को जमीन पर रखें और खुद को बैलेंस करते हुए पैरों को ऊपर की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपको उल्टा या सिर के बल खड़ा होना है। कुछ वक्त इसी अवस्था में रहें, फिर आराम की अवस्था में आ जाएं।

4 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : Adobe
उष्ट्रासन

कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। उष्ट्रासन बालों की मजबूती के साथ ही उन्हें काला बनाए रखने के लिए असरदार है। इस योगासन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। दोनों घुटनों के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी रखें। अब दोनों हाथों को पीछे एड़ी की ओर ले जाएं। फिर दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुएं। अपनी टांगों को सीधा रखते हुए पेट आगे की ओर निकालें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग का असर - फोटो : Adobe Stock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें