फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी से रहते हैं परेशान तो आज से शुरू करें ये खास योगासन

Tue, 20 Aug 2019 04:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
acidity - फोटो : file photo
पाचन की समस्या सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि कम उम्र लोगों को भी होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की जीवनशैली में आए गंभीर बदलाव हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी, भरपूर पौष्टिक आहार न लेना, आवश्यकता से अधिक सोचना और लोगों में बढ़ता मानसिक तनाव जैसे कारण आपको एसिडिटी का शिकार बनाते हैं। हालांकि, अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, खाने में पौष्टिक तत्वों की मात्रा को बढ़ाएं और योग करें तो इसका हल भी निकल सकता है। आज हम आपको एक विशेष योगासन बताने जा रहे हैं, जिसका नियमित अभ्यास करने से आप एसिडिटी की समस्या से दूर रहेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
योगासन
एसिडिटी से पीड़ित लोगों को जानुशिरासन, उष्ट्रासन, तिर्यक ताड़ासन, करिचक्रासन तथा हलासन का अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ ही पवनमुक्तासन के 5 से 7 चक्रों का अभ्यास करने से बहुत लाभ होता है। प्रतिदिन भोजन के बाद 5 से 7 मिनट वज्रासन पर अवश्य बैठें। 
विज्ञापन

3 of 4
अभ्यास विधि
दोनों  पैरों के बीच 4-6 इंच का अंतर कर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में जोड़ें (इंटरलॉक करें) और उन्हें सिर से ऊपर सीधा उठाएं। अब एड़ियों को भी जमीन से ऊपर उठाएं। फिर शरीर को दाईं और फिर बाईं ओर 8-8 बार झुकाएं। इसके बाद धीरे-धीरे वापस पूर्व स्थिति में आ जाएं। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा हाइपर थाइरॉइड से ग्रस्त लोग इसका अभ्यास न करें सामान्य नाड़ीशोधन का अभ्यास करें। 
विज्ञापन

4 of 4
ध्यान
मानसिक तनाव आज की जीवनशैली का हिस्सा बन गएे हैं। यह एसिडिटी को और बढ़ाता है। ध्यान या योगनिद्रा का नियमित अभ्यास करने से सारे तनाव दूर हो जाते हैं और मन मुक्त तथा हल्का हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें