Yoga Asanas After Meals For Digestion: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, योग शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए फायदेमंद होता है। तमाम बीमारियों से बचाव और उपचार में योग असरदार है। शरीर को लचीला बनाने, मांसपेशियों की मजबूती और अतिरिक्त वसा को घटाने के लिए नियमित योगासन के अभ्यास की सलाह दी जाती है।
मानसून में पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। बारिश के मौसम में गर्मागर्म पकोड़े, समोसे आदि के सेवन से अपच, दर्द और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। पाचन क्रिया सही तरीके से न होने से कई शिकायत हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रात के भोजन के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए और कम से कम तीन घंटे का अंतराल हो, जिसमें पैदल चल सकते हैं या योग कर सकते हैं।
यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसका अभ्यास खाने के बाद करना चाहिए, इससे फटाफट भोजन पच जाता है और पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।