फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Laughter Day: हंसने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानिए हास्य योग के अभ्यास का सही तरीका

Thu, 01 May 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

हास्य योग एक ऐसा व्यायाम है जिसमें बिना किसी मजाक या कॉमेडी के जानबूझकर हंसी का अभ्यास किया जाता है। इसमें गहरी श्वास के साथ हंसने की तकनीक शामिल होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हास्य योग - फोटो : Freepik
World Laughter Day : बड़े बुजुर्ग कहते हैं, हंसना सबसे अच्छी दवा है। जीवन की भागदौड़, तनाव और परेशानियों के बीच एक मुस्कान ही ऐसी चीज है जो हमें अंदर से खुश और स्वस्थ बनाए रखती है। हंसना केवल एक भाव नहीं है बल्कि जीवन जीने का सबसे सरल और सुंदर तरीका है। हंसी के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल मई महीने के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड लाफ्टर डे 4 मई 2025 को मनाया जाएगा।

इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1998 में भारत के डॉ. मदन कटारिया ने की थी, जो हास्य योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने यह दिन इस उद्देश्य से शुरू किया कि पूरी दुनिया में हंसी के माध्यम से शांति, भाईचारा और सकारात्मकता फैलाई जा सके। आइए जानते हैं हास्य योग के गजब के फायदे और इसके अभ्यास का सही तरीका।
विज्ञापन

2 of 5
हास्य योग - फोटो : Freepik
हास्य योग क्या है? 

हास्य योग एक ऐसा व्यायाम है जिसमें बिना किसी मजाक या कॉमेडी के जानबूझकर हंसी का अभ्यास किया जाता है। इसमें गहरी श्वास के साथ हंसने की तकनीक शामिल होती हैं। इसे ग्रुप में करना ज्यादा असरदार हो सकता है। आपके साथ ही दूसरे भी हंसते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हास्य योग कैसे करें - फोटो : Freepik
हास्य योग के अभ्यास का तरीका

इस योग के अभ्यास के लिए धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। ऐसा चार से पांच बार दोहराएं। इस दौरान ताली बजाकर ऊर्जा बढ़ाएं। इसके लिए हाथों को ताली की मुद्रा में लाकर "हो हो, हा हा" कहकर ऊर्जा जगाएं। अभ्यास के दौरान बिना किसी झिझक के जोर से हंसी को आने दें, जैसे बच्चे खेलते समय करते हैं। फिर मुंह खुला रखें लेकिन आवाज न निकालें, केवल हंसी का भाव रखें। आखिर में आंखें बंद करके हल्की मुस्कान के साथ शरीर को शांत करें।

4 of 5
हंसने से तनाव कम होता है, बेहतर नींद आती है - फोटो : adobe stock
हंसने के फायदे
 
  • हंसने से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर कम होता है और मूड बेहतर होता है।
  • हंसना हृदय और फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है। गहरी हंसी से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य सुधरता है।
  • इससे प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। हंसी शरीर में इम्यून सेल्स को एक्टिव करती है जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
  • एंडोर्फिन एक प्राकृतिक दर्द निवारक हार्मोन है, हंसने से एंडोर्फिन निकलता है जो दर्द में राहत देता है।
  • हंसी से तनाव कम होता है जिससे बेहतर नींद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के लाभ - फोटो : Adobe Stock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें