Asthma Me Konsa Yoga kare: अस्थमा एक क्रॉनिक सांस संबंधी बीमारी है, जिसमें सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। आज के समय में लाखों लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं और बेहतर जीवन जीने के लिए उपायों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में योग एक प्रभावी और प्राकृतिक उपाय के रूप में सामने आता है।
योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मन और सांसों को भी संतुलित करता है। खासकर प्राणायाम और कुछ विशेष योगासन फेफड़ों को मजबूत बनाने और सांस की प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करते हैं। हालांकि अस्थमा के मरीजों के लिए हर योगासन सुरक्षित नहीं होता, इसलिए सही जानकारी और सावधानी बेहद जरूरी है।
इस लेख के माध्यम से जानिए कि क्या अस्थमा के मरीज योग कर सकते हैं? योग से अस्थमा में क्या फायदे होते हैं, कौन से योगासन सबसे ज्यादा असरदार हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।