यह तो हम सबको मालूम है कि जो हम खाते हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। पर क्या आपको यह मालूम है कि हम किस प्रकार के बर्तन में खाना खा रहे हैं, इसका भी असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जी हां हम किस धातु में खाना खा रहे हैं इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य एवं स्वभाव पर देखने को मिलता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा आयुर्वेद कहता है। तो चलिए आद हम आपको बताएंगे कि किस तरह के बर्तन में खाना खाने से उसका आपकी सेहत और स्वभाव पर क्या असर होता है।