Yoga in Monsoon
- फोटो : AI
क्या सिर्फ वीकेंड पर योग करने के लिए ज्यादा कठिन आसन करने चाहिए?
यह एक आम गलती है कि लोग सोचते हैं, 'पूरे सप्ताह योग नहीं किया, इसलिए वीकेंड पर ज्यादा योग कर लेते हैं।'
शुरुआत में हेड स्टैंड, शोल्डर स्टैंड, कठिन बैलेंस पोज या फोर्सफुल ब्रीदिंग जैसी एडवांस अभ्यास से बचना बेहतर है। नए लोगों को कठिन अभ्यास धीरे-धीरे सीखनी चाहिए और आवश्यकता होने पर योग्य इंस्ट्रक्टर की मदद लेनी चाहिए। योग में ज्यादा करना हमेशा बेहतर करना नहीं होता।
क्या वीकेंड योग से पहले वार्म अप जरूरी है?
हां योग करने से पहले वार्मअप जरूरी है, खासकर अगर आप लंबे समय बाद योग कर रहे हैं।
सीधे कठिन आसन शुरू करने के बजाय कुछ मिनट शरीर को तैयार करें। गर्दन, कंधे, कलाई, कूल्हे और पैरों की हल्की स्थिर मूवमेंट की जा सकती हैं।
इससे सत्र को आरामदायक तरीके से शुरू करने में मदद मिल सकती है।